फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Bribe was demanded in the name of connecting electricity, technician was relieved from duty

Rampur News: बिजली कनेक्शन जोड़ने के नाम पर मांगी थी रिश्वत, टेक्नीशियन कार्यमुक्त

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Bribe was demanded in the name of connecting electricity, technician was relieved from duty
दो सदस्यीय टीम करेगी जांच, कॉल रिकॉर्डिंग वायरल होने के बाद बिजली विभाग ने की कार्रवाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर। विद्युत उपकेंद्र अजीतपुर में तैनात टेक्नीशियन को बिजली कनेक्शन जोड़ने के नाम पर 500 रुपये की रिश्वत मांगने के मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए अधिशासी अभियंता ने कार्यमुक्त मुक्त कर दिया है। साथ ही दो सदस्यीय जांच भी गठित की है।
बिजली विभाग पर उपभोक्ताओं से बिजली कनेक्शन जोड़ने के नाम पर तो कभी चेकिंग के नाम रिपोर्ट दर्ज कराने की धमकी देकर रुपये मांगने के आरोप लगते रहते हैं। ऐसा ही एक मामला अजीतपुर बिजलीघर से सामने आया है। जहां पर तैनात टेक्नीशियन अजय बाबू ने विवेक नामक उपभोक्ता से बिजली लाइन जोड़ने के लिए पांच सौ रुपये की रिश्वत मांगी थी। उपभोक्ता ने कॉल रिकॉर्डिंग वायरल कर दी। जिस पर बिजली विभाग ने आनन फानन में कार्रवाई करते हुए टेक्नीशियन को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर दिया, इसके अलावा पूरे प्रकरण की जांच के लिए दो सदस्यीय टीम का गठन भी किया गया है।
विज्ञापन

------------

अजीतपुर में तैनात टेक्नीशियन पर लाइन जोड़ने के नाम पर रुपये मांगने का आरोप लगा है। जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए टेक्नीशियन अजय बाबू को कार्यमुक्त कर दिया है। साथ ही पूरे मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय टीम का गठन किया है। -पीके शर्मा, अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed