फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   breake on thr website of jansewa center

Rampur News: वेबसाइट ठप, 14 दिनों से बंद हैं सभी तहसीलों के जनसेवा केंद्र

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jan 2023 07:30 AM IST
विज्ञापन
breake on thr website of jansewa center
रामपुर। ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल की साइट न चलने से शहर सहित सभी छह तहसीलों के 1725 जनसेवा केंद्रों पर काम ठप है। इससे आय, जाति, मूल निवास, ड्राइविंग लाइसेंस और आधार प्रमाणीकरण के लिए करीब 5 हजार आवेदन लंबित हैं। आवेदक प्रमाणपत्र बनवाने के लिए तहसीलों के चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन

जनपद का ई-डिस्ट्रिक पोर्टल बीते 14 दिनों से ठप पड़ा है। पोर्टल बंद होने के कारण प्रमाण पत्र बनवाने के लिए लोग भटक रहे हैं। वहीं पोर्टल बंद होने के कारण लाभार्थियों को प्रमाणपत्र जारी नहीं हो रहे हैं। यह लाभार्थी अपने प्रमाण पत्र बनवाने के लिए जनसेवा केंद्रों के चक्कर लगा रहे हैं। इस वजह से प्रमाण पत्रों के आवेदन व जारी होने की प्रक्रिया पूरी तरह से ठप पड़ी हुई है। विभिन्न परीक्षाओं में लगाने के लिए प्रमाण पत्र न बनने के कारण आवेदक परेशान हैं। शासन स्तर से ऑनलाइन प्रमाण पत्रों को जारी किए जाने के लिए ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल बनाया गया है। इसके माध्यम से आवेदक अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र से या खुद घर बैठे ही सिटीजन पोर्टल के माध्यम से मूल निवास, जाति, आय, जन्म, मृत्यु प्रमाणपत्रों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद विभाग के अधिकारी इन प्रमाण पत्रों को इसी पोर्टल पर अपडेट कर देते हैं। लाभार्थी जनसेवा केंद्र के माध्यम से अपने प्रमाण पत्रों को प्राप्त कर लेता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed