फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   breake on electric supply

Rampur News: साढ़े तीन घंटे से शहर की बिजली आपूर्ति ठप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 May 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
breake on electric supply
रामपुर।मौसम का मिजाज बिगड़ने से शहर में बिजली आपूर्ति ठप हो गयी। इस दौरान शहर के कई मोहल्ले अंधेरे में डूबे रहे। इस दौरान बिजली सप्लाई जाने से पानी सप्लाई भी बाधित रही। लोगों ने आसपास के मोहल्लों से पानी लेकर काम चलाया। बताया जा रहा है कि मौसम के बिगड़ने के चलते कुछ देर के लिए शट डाउन हो गया था। इसके बाद सप्लाई शुरू कर दी गई है। इस बीच बिजली साढ़े तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन

दोपहर करीब चार बजे के आसपास रामपुर शहर में डायमंड रोड, पहाड़ी गेट, नबावगेट, ज्वालानगर समेत कई मोहल्लों बिजली सप्लाई बाधित हो गई। शाम करीब चार बजे के आसपास मौसम बिगड़ गया। इसके बाद तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश आने के साथ ही बिजली सप्लाई चली गई। जिससे मोहल्लों के लोग बाहर निकल आए। इसके बाद देर शाम तक बिजली सप्लाई नहीं आई तो मोहल्लों के लोगों को पानी की दिक्कत भी सताने लगी।इस दौरान रात को भोजन आदि की व्यवस्था के लिए आसपास के मोहल्लों से पानी लिया गया। इसके बाद आसपास के लोगों ने बिजली घरों में संपर्क साधा, लेकिन जबाव मिला कि मौसम खराबी की वजह से शट डाउन किया गया है। इसके बाद लोग अपने घरों में इंतजार करते रहे। रात करीब आठ बजे के आसपास बारिश थमने के बाद बिजली सप्लाई सुचारू हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed