फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   break of private bus failed

प्राइवेट यात्री बस बेकाबू होकर सरकारी विद्यालय में घुसी, कक्ष क्षतिग्रस्त

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
break of private bus failed
मसवासी/स्वार। एक प्राइवेट यात्री बस का स्टेयरिंग फेल होने से अनियंत्रित होकर घोसीपुरा-पट्टी गांव स्थित मॉडल अपर प्राइमरी स्कूल में घुस गई। इससे स्कूल का एक कक्ष क्षतिग्रस्त हो गया। संयोग से कक्ष में विद्यार्थी नहीं थे जिसके चलते बड़ा हादसा होने से बच गया। हालांकि हादसे में चालक और हेल्पर मामूली तौर पर चोटिल हुए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह लगभग नौ बजे यह हादसा हुआ। बताया जाता है कि काशीपुर से रुद्रपुर चलने वाली बस जैसे ही स्वार कोतवाली क्षेत्र से गुजर रहे देहरादून-बरेली हाईवे से सटे घोसीपुरा-पट्टीकला गांव के निकट से गुजरी तभी मोड़ पर बस का स्टेयरिंग फेल हो गया, जिससे बस बेकाबू होकर सड़क किनारे स्थित मॉडल अपर प्राइमरी स्कूल का कक्ष तोड़ते हुए अंदर घुस गई। हादसे के समय कक्ष में विद्यार्थी नहीं थे। विद्यार्थी अन्य कक्षों में पठन-पाठन कर रहे थे। हादसे में बस चालक सादिक पुत्र अब्दुल वहीद निवासी भोगपुरी थाना गदरपुर जिला ऊधमसिंह नगर और हेल्पर मामूली तौर पर घायल हो गए। हेल्पर के नाम का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

हादसे की धमक सुनकर आसपास के तमाम ग्रामीण और प्रधान मोहम्मद हुुसैन आ गए। सूचना पर खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार भी पहुंचे। उन्होंने बस मालिक सुखविंद्र सिंह पुत्र हरनेक सिंह निवासी आवास विकास काशीपुर को भी बुला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed