फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   boxing training camp held in rampur jury

ज्यूरी में युवाओं ने सीखे बॉक्सिंग के गुर

Mon, 15 Feb 2021 10:52 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
boxing training camp held in rampur jury
ज्यूरी में आयोजित बॉक्सिंग शिविर में मौजूद खिलाड़ी। - फोटो : RAMPUR-HP
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। ज्यूरी में आयोजित शिविर में युवाओं ने बॉक्सिंग के गुर सीखे। 15 दिनों तक चले इस शिविर में जिला किन्नौर, ज्यूरी और 15/20 घाटी के 30 युवाओं ने खूब पसीना बहाया। प्रशिक्षण शिविर में कोच अशोक नेगी ने युवाओं को बॉक्सिंग के टिप्स दिए। बुशहर बॉक्सिंग क्लब ज्यूरी ने इस शिविर का आयोजन किया। समापन अवसर पर बुशहर बॉक्सिंग क्लब अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, सचिव संजय सोनी, मनोज टोल्टा और मुख्य सलाहकार सुंदर बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उन्होंने युवाओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और उन्हें बॉक्सिंग के क्षेत्र में अपने इलाके और माता-पिता का नाम चमकाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि यह शिविर कोच अशोक नेगी की अध्यक्षता में मून लाइट क्लब हॉल ज्यूरी में आयोजित किया गया। शिविर में 15 दिनों तक युवाओं को अशोक नेगी ने बाक्सिंग के गुर सिखाए।
विज्ञापन

शिविर बुशहर क्लब के सदस्य अनिल, प्रवीन नेगी, नरेश, बलविंद्र कायथ, राजेश लारजू, जय मेहता, हिम्मत, जगदीश शर्मा और मदन शर्मा के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ है। वहीं, उन्होंने मून लाइट क्लब ज्यूरी के अध्यक्ष विजय खन्ना और सचिव विक्रम ठाकुर सहित क्लब के सभी सदस्यों का शिविर को आयोजित करने के लिए क्लब के हॉल को निशुल्क देने पर आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed