{"_id":"58ebde6d4f1c1ba368cf5973","slug":"boundry-wall-of-kabristan","type":"story","status":"publish","title_hn":"शरारती तत्वों ने फिर गिराई कब्रिस्तान की दीवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शरारती तत्वों ने फिर गिराई कब्रिस्तान की दीवार
अमर उजाला ब्यूरो बिलासपुर/ रामपुर
Updated Tue, 11 Apr 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
बिलासपुर में टूटी कब्रिस्तान की चारदीवारी। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नगर में नैनीताल हाईवे किनारे कब्रिस्तान की चारदीवारी को बीती रात कुछ असामाजिक तत्वों ने गिराकर क्षतिग्रस्त कर दी, जिससे एक पक्ष के लोगों में रोष फैल गया। एसडीएम व सीओ ने आनन फानन में अपनी मौजूदगी में चारदीवारी का निर्माण कराकर पुलिस तैनात कर दी है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।वहीं कब्रिस्तान के समीप के दुकानदारों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर दुकानों के सामने से अतिक्रमण हटाने की मांग की है।
गौरतलब है कि नगर में नैनीताल हाईवे किनारे यूको बैंक के सामने वक्फ बोर्ड ने कुछ भूमि को कब्रिस्तान की बताकर वर्ष 2013 में चारदीवारी कर दी थी। चारदीवारी करने से एक आम रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया था। वहीं, तमाम दुकानें भी चारदीवारी की चपेट में आने से बंद हो गई थीं। रविवार की दोपहर नगर के कुछ लोगों ने एसडीएम डीएस गुप्ता से शिकायत की कि कुछ दुकानदारों ने अवैध रुप से चारदीवारी को क्षतिग्रस्त कर दिया है और वह लोग रास्ते को फिर से निकालने का प्रयास कर रहे हैं। एसडीएम के आदेश पर पुलिस ने पांच दुकानदारों को हिरासत में ले लिया था। बाद में दूसरे पक्ष के लोगों द्वारा हंगामा करने पर सभी को छोड़ दिया था।
विज्ञापन
सोमवार की सुबह पूर्व पालिकाध्यक्ष मोहम्मद हसन खां व सपा नेता जाकिर अली खां बब्बू के पुत्र आसिम अली खां कुक्कू आदि ने एसडीएम से शिकायत की कि रात में कुछ आसामाजिक तत्वों ने कब्रिस्तान की चारदीवारी गिरा दी है। चारदीवारी गिरने की सूचना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। आननफानन में एसडीएम व सीओ स्वार राधेश्याम कोतवाली, मिलक खानम, भोट व खजुरिया पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर एक पक्ष के लोगों से बातचीत करने के साथ ही आनन फानन में चारदीवारी का निर्माण करा दिया। पुलिस ने कब्रिस्तान के अंदर रखो दुकानदारों के सामान को भी पूरी तरह से हटाकर कब्रिस्तान अतिक्रमण मुक्त करा दिया। पुलिस ने मोहल्ला साहूकारा निवासी इस्तकार हुसैन खां की तरफ से अज्ञात लोगों के खिलाफ धार्मिक चारदीवारी तोड़ने आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन
अधिकारियों ने एहतियात के तौर पर मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया है। उधर, कब्रिस्तान के समाप के तमाम दुकानदार एसडीएम से मिले। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन देकर कहा कि उक्त रास्ता बंद करने को लेकर उनका वाद अदालत में चल रहा है। अदालत ने उन्हें स्थगन आदेश भी दे रखा है। एसडीएम ने उन्हें समझाकर वापस भेज दिया। दुकानदारों ने एसडीएम से यह भी कहा कि उक्त चारदीवारी को कुछ लोगों ने क्षतिग्रस्त करके उन्हें फंसाने का षडयंत्र है। उन्होंने घटना को राजनीति से प्रेरित बताया। एसडीएम ने बताया कि मामला पूर्णतया शांत है।