{"_id":"6678adb7753d83dbb504c784","slug":"bolero-hits-a-woman-standing-with-her-innocent-son-in-her-lap-condition-critical-rampur-news-c-282-1-rmp1006-124299-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: मासूम बेटे को गोद में लिए खड़ी महिला को बोलेरो ने मारी टक्कर, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: मासूम बेटे को गोद में लिए खड़ी महिला को बोलेरो ने मारी टक्कर, हालत गंभीर
विज्ञापन
रामपुर। रविवार शाम चार बजे रठौंडा चौराहे पर सड़क किनारे अपने डेढ़ माह के बेटे को गोद में लिए खड़ी नीरज (25) को बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला और मासूम बच्चा दोनों घायल हो गए। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। महिला की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
बरेली के थाना शीशगढ़ के सिहोर गांव निवासी नीरज अपने मासूम बेटे और पति जयप्रकाश के साथ अपने मायके खमरिया गांव जाने के लिए निकली थीं। रविवार शाम चार बजे रठौंडा चौराहे पर जयप्रकाश ने बेटे की दवा लेने के लिए बाइक सड़क के किनारे खड़ी कर दी और मेडिकल स्टोर पर दवा लेने चला गया। महिला बाइक के पास ही बेटे को गोद में लिए खड़ी थी।
इसी दौरान मिलक की दिशा से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने महिला को टक्कर मार दी और अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जाकर पलट गई। हादसे के बाद चीखपुकार सुनकर भीड़ लग गई। इसी दौरान मौका पाकर सड़क किनारे खाई में पलटी बोलेरो में बैठा चालक और अन्य युवक भाग निकले। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से महिला और उसके बच्चे को सीएचसी ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंचे नीरज के मायके वाले उसे बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए। अभी तहरीर नहीं दी गई है।