{"_id":"65e4e12e7ce80db98708c024","slug":"body-of-missing-old-man-found-after-accident-family-members-allege-murder-rampur-news-c-282-1-rmp1005-117266-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: हादसे के बाद लापता वृद्ध का शव मिला, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: हादसे के बाद लापता वृद्ध का शव मिला, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
विज्ञापन
रामपुर। 25 फरवरी को सड़क हादसे में घायल होने के बाद लापता हुए हेमराज (72) का शव रविवार को नहर में उतराता मिला। साइकिल सवार वृद्ध को बाइक सवार ने टक्कर मार दी थी। हादसे के बाद बाइक चालक ने इलाज कराने के बाद ई-रिक्शा से वृद्ध को भेज दिया था। इसके बाद से वो लापता थे। परिजनों ने बाइक चालक पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद अज्ञात के खिलाफ दर्ज मुकदमे में धाराएं बढ़ाने की बात कही। पटवाई थाना क्षेत्र के हरियाल गांव निवासी हेमराज साइकिल से सैफनी थाना क्षेत्र के सागरपुर गांव में रिश्तेदारी में होने वाली शादी में शामिल होने जा रहे थे। 25 फरवरी की शाम को रास्ते में बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी थी। हादसे में घायल वृद्ध को बाइक चालक ने शाहबाद सीएचसी पहुंचाया था। हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने रेफर कर दिया था। सीएचसी में वृद्ध सिर्फ अपने गांव का नाम ही बता पाए थे। चर्चा थी कि बाइक सवार ने उन्हें ई-रिक्शा में बैठाकर भेज दिया था, लेकिन घायल वृद्ध घर नहीं पहुंचे।
मामले में वृद्ध के बेटे विजयपाल को तहरीर देकर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच के दौरान बाइक सवार और ई-रिक्शा चालक से पूछताछ करने के साथ डाग स्क्वाड और फोरेंसिक की मदद भी ली लेकिन वृद्ध का कोई सुराग नहीं लगा था। एक सप्ताह बाद रविवार को वृद्ध का शव शाहबाद रामपुर रोड के करीब डेढ़ किमी. दूर उदयपुर जागीर की पुलिया के करीब नहर में उतराता हुआ मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को बुलाकर शिनाख्त कराई और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि वृद्ध को बाइक सवार ने जंगल में फेंक दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
बयान-
एक सप्ताह में पहले सड़क हादसे में घायल वृद्ध का उदयपुर जागीर के जंगल मे शव मिला है। ऐसा लग रहा है कि टक्कर मारने वाला ही उन्हें रास्ते में छोड़कर चला गया। शक की सुई बाइक चालक की ओर ही घूम रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद धाराएं बढ़ाकर कार्रवाई की जाएगी। - अतुल कुमार पांडेय, सीओ शाहबाद
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
सवाल: सीएचसी से 13 किमी. दूर कैसे पहुंचे वृद्ध
पुलिस का कहना है कि जब वृद्ध को घायल अवस्था में सीएचसी पहुंचाया गया था तो वो बोल भी नहीं पा रहे थे और न ही चलने की हालत में थे। उनका शव सीएचसी से करीब 13 किलोमीटर दूर मिला। ऐसे में वो इतनी दूर कैसे पहुंचे इसकी जांच की जा रही है। बाइक चालक के साथ ही ई-रिक्शा चालक से भी पूछताछ की जा रही है। सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।