फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   block pramukh election

जिले के छह में से चार ब्लॉकों में भाजपा प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन तय

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
block pramukh election
रामपुर। जिले के छह ब्लॉक कार्यालयों में क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किए गए। कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच दावेदार अपने नामांकन कराने के लिए पहुंच गए। बिलासपुर, मिलक, चमरौआ एवं सैदनगर में सिर्फ एक एक भाजपा प्रत्याशियों ने ही नामांकन पत्र दाखिल किए, जबकि स्वार में चार और शाहबाद में तीन दावेदारों ने चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए। ऐसे में चार ब्लॉकों में भाजपा प्रत्याशियों का नामांकन तय है। शाहबाद और स्वार विकास खंड में कांटे की टक्कर होने के कयास लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से क्षेत्र पंचायत अध्यक्षों के चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया था। इसके तहत आठ जुलाई को नामांकन दाखिल किए जाने थे, जबकि नौ जुलाई को नाम वापसी का समय था। 10 जुलाई को मतदान होना था। ऐसे में चुनाव का ऐलान होते ही सिर्फ भाजपा ने ही स्वार को छोड़कर बाकी विकासखंड क्षेत्रों में अपने प्रत्याशियों का एलान किया था। प्रशासन की ओर से नामांकन के लिए विकासखंड कार्यालयों में मुकम्मल तैयारियां की गईं। गुरुवार को विकासखंड कार्यालयों में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हुई। दोपहर 11 बजे से दोपहर तीन बजे के बीच नामांकन होने थे। संभावित दावेदारों का अपने-अपने क्षेत्र के विकासखंड कार्यालयों में पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। चमरौआ विकासखंड कार्यालय में सिर्फ भाजपा प्रत्याशी हरिबाला ने ही नामांकन दाखिल किया। उन्होंने नामांकन के दो सेट जमा किए। बिलासपुर से राज्यमंत्री बलदेव औलख के भाई कुलवंत औलख, मिलक से भाजपा की अर्चना गंगवार, सैदनगर से भाजपा के मोहित कुमार ने नामांकन दाखिल किए। चारों विकास खंडों में ब्लॉक प्रमुख के लिए एक-एक प्रत्याशी ने ही नामांकन कराया। चारों का निर्विरोध चुना जाना तय है। वहीं, शाहबाद से भाजपा की प्रत्याशी पूर्व विधायक काशीराम दिवाकर की पत्नी मुन्नी देवी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजरानी व उनकी बेटी आरती ने नामांकन दाखिल किए। स्वार से पूर्व विधायक यूसुफ अली की पत्नी शाहीन यूसुफ, क्षेत्र पंचायत सदस्य सर्वेश कुमार, आलिम एवं फूल जहां ने अपने-अपने नामांकन दाखिल किए। दोपहर तीन बजे के बाद नामांकन पत्रों की जांच हुई, जिसमें सभी नामांकन सही पाए गए। हालांकि, शाहबाद से भाजपा प्रत्याशी मुन्नी देवी के नामांकन के दो सेट न होने की वजह से एआरओ ने नामांकन पत्र अस्वीकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed