फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   The dream of a developed India adorned with the colors of education.

Rampur News: शिक्षा के रंगों से सजाया विकसित भारत का सपना

Thu, 01 Oct 2026 02:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 01 Oct 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
The dream of a developed India adorned with the colors of education.
रामपुर। राजकीय रजा स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘शिक्षित भारत एवं विकसित भारत’ विषय पर चार्ट प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने रचनात्मकता और रंगों के माध्यम से शिक्षा के महत्व तथा वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में शिक्षा की भूमिका को प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता का आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. जागृति मदान ढींगरा के निर्देशन में किया गया। विद्यार्थियों ने अपने चार्ट में शिक्षा के माध्यम से सामाजिक और आर्थिक विकास, युवाओं की भूमिका, कौशल विकास तथा देश के भविष्य से जुड़े विभिन्न विषयों को आकर्षक ढंग से दर्शाया। चार्ट के माध्यम से विद्यार्थियों ने यह संदेश देने का प्रयास किया कि शिक्षित और जागरूक नागरिक ही विकसित राष्ट्र की मजबूत नींव तैयार कर सकते हैं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। उन्होंने रंगों और चित्रों के माध्यम से अपने विचारों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। प्रतिभागियों के चार्ट में शिक्षा के विस्तार के साथ देश को आत्मनिर्भर और विकसित बनाने से जुड़े विचारों को प्रमुखता दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में बीएड प्रथम वर्ष की अर्शी फातिमा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बीएड द्वितीय वर्ष की अफीफा खान द्वितीय स्थान पर रहीं। वहीं बीकॉम प्रथम वर्ष की महिमा रावत और बीएड द्वितीय वर्ष की ईरम ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।
महाविद्यालय के प्राध्यापकों ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की और कहा कि इस तरह की गतिविधियां विद्यार्थियों को रचनात्मक अभिव्यक्ति के साथ सामाजिक सरोकारों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को विकसित भारत के लक्ष्य को समझने और उसमें अपनी भूमिका पर विचार करने का अवसर मिला। इस अवसर पर डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. बिजेंद्र सिंह, डॉ. सैयद अब्दुल वाहिद शाह, डॉ. मानिक रस्तोगी, डॉ. सोमेंद्र सिंह समेत महाविद्यालय के प्राध्यापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed