फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   blackmailing of fertilizer should be checked

खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए टीमों का गठन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 12:28 AM IST
सार

खरीफ की फसल की कटाई के बाद रबी सीजन के फसलों की बुवाई की जाती है।कालाबाजारी व अधिक मूल्य पर बिक्री किए गए उर्वरक के साथ साथ कम प्रचलित उत्पादों की टैगिंग की भी जांच की जाएगी।

विज्ञापन
blackmailing of fertilizer should be checked

विस्तार

रामपुर। खरीफ की फसल की कटाई के बाद रबी सीजन के फसलों की बुवाई की जाती है। खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए टीमों का गठन किया गया है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी नरेंद्र पाल ने बताया कि खाद की अधिक मांग होने के कारण कुछ उर्वरक विक्रेताओं द्वारा कालाबाजारी तथा अधिक मूल्य पर खाद की बिक्री की शिकायतें प्राप्त होती है। ऐसे विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों की नियमित व सघन जांच के लिए डीएम ने कृषि, राजस्व और सहकारिता विभाग के अधिकारियों की जिला व तहसील स्तरीय टीम गठित की गई है।

इन टीमों के सदस्य नियमित रूप से उर्वरक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण के समय प्रतिष्ठानों पर उर्वरक सम्भार का पीओएस मशीन से मिलान किया जाएगा। कालाबाजारी व अधिक मूल्य पर बिक्री किए गए उर्वरक के साथ साथ कम प्रचलित उत्पादों की टैगिंग की भी जांच की जाएगी। किसी भी प्रकार की अनियमितता पाये जाने पर उर्वरक विक्रेता के विरूद्व आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 तथा उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के अधीन कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed