फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Black spots on highways will be eliminated, Rs. 2.50 crore will be spent

Rampur News: खत्म होंगे हाईवे के ब्लैक स्पॉट 2.50 करोड़ किए जाएंगे खर्च

Tue, 18 Mar 2025 01:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 18 Mar 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Black spots on highways will be eliminated, Rs. 2.50 crore will be spent
रामपुर। हाईवे पर हादसों का सबब बने 19 ब्लैक स्पाॅट जल्द ही खत्म होंगे। इस पर लोक निर्माण विभाग की ओर से 2.50 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। विभाग ने इसके लिए प्रस्ताव तैयार करते हुए शासन को भेजा है। जल्द ही इसकी स्वीकृति होने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

हाईवे पर दुर्घटना बहुल्य क्षेत्रों को ब्लैक स्पॉट घोषित किया जाता है। ब्लैक स्पॉट रामपुर में खास तौर पर आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। दुर्घटनाएं आमतौर पर जल्दबाजी में गंतव्य तक पहुंचने में होती है। लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर आए दिन रात में जल्दबाजी में सड़क पार करने के चक्कर में लोग अपनी जान गवां बैठते हैं। इसके साथ ही दूसरा नैनीताल रोड पर भी ब्लैक स्पाॅट लोगों के लिए खतरा बने हैं। यहां पर खुले कट से लोग अभी भी गुजर रहे हैं, जो हादसे का सबब बनते हैं।
विज्ञापन

इसी तरह पसियापुरा समेत अन्य स्थानों पर ब्लैक पर भी आए दिन हादसे हो रहे हैं। जिले में परिवहन विभाग, पीडब्ल्यूडी और एनएचईआई की ओर से हाईवे पर 19 ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए गए हैं। इनकी हालत को सुधारने के लिए कई बार प्रशासन की ओर से पेंच कसा गया है, लेकिन यहां पर बजट की कमी को बताकर ब्लैक स्पाॅट की हालत को सुधारने का कोई काम नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब इस मामले में ब्लैक स्पॉट को खत्म करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। विभाग की ओर से ब्लैक स्पॉट खत्म करने के लिए 2.50 करोड़ रुपये की डिमांड भेजी है। इस धनराशि से इन स्थानों का चौड़ीकरण होगा साथ ही कटों को भी बंद किया जाएगा।
यह हैं रामपुर के ब्लैक स्पॉट

कोसी जीरो प्वाइंट, पसियापुरा तिराहा, अजीतपुर ओवरब्रिज,आगापुर बाईपास, अलीनगर जनूवी, लोहा पट्टी, धमोरा कट, मेघानगला,जीरो प्वाइंट, टोनर कट, राणा शुगर मिल करीमगंज, कस्बा भोट, शादी की मढैया, रहटगंज, समौदिया गांव, चीमा पैलेस रांसडंडिया, मुंशीगंज, पीलाखार पुल और सीकमपुर चौराहा।
340 हादसे सालभर में, 261 ने गंवाई जान
जिलेभर में हाईवे पर चिह्नित 19 ब्लैक स्पॉट पर वर्ष 2024 करीब 340 हादसे हुए है। इनमें करीब 261 लोगों की जान चली गई, जबकि सैकड़ों लोग घायल हो गए। इन हादसों में ज्यादातर हादसे पसियापुरा,कोसी जीरो प्वाइंट और शहजादनगर जीरो प्वाइंट वाला इलाका रहा है।

- जिले के 19 ब्लैक स्पाॅट को खत्म करने के लिए विभाग की ओर से प्रस्ताव भेजा गया है। प्रस्ताव की स्वीकृति के बाद इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए अभी शासन से मंजूुरी का इंतजार किया जा रहा है।

-कृष्णवीर सिंह,

अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed