फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   BKU to launch agitation if health services do not improve.

Rampur News: स्वास्थ्य सेवाएं नहीं सुधरीं तो भाकियू करेगी आंदोलन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
BKU to launch agitation if health services do not improve.
रामपुर। भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने जिले की स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल उठाते हुए जिला अस्पताल की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई है। प्रदेश कैंप कार्यालय पर हुई पंचायत में प्रदेश महासचिव हसीब अहमद ने कहा कि जिला अस्पताल में मरीजों को अपेक्षित सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। कहीं चिकित्सकों की कमी है तो कहीं दवाओं का अभाव बना हुआ है। जिस कारण मरीजों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

किसानों ने आरोप लगाया कि कई चिकित्सक समय से अस्पताल नहीं पहुंचते, जिससे मरीजों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है। मरीजों के प्रति चिकित्सकों का व्यवहार भी संतोषजनक नहीं है। इसके अलावा अस्पताल में उपलब्ध दवाओं के बजाय बाहर से दवाएं लिखी जा रही हैं, जिससे गरीब मरीजों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। भाकियू ने स्वास्थ्य विभाग से तत्काल व्यवस्था में सुधार की मांग की। प्रदेश महासचिव ने चेतावनी दी कि यदि डॉक्टरों की समय पर उपस्थिति, दवाओं की उपलब्धता और मरीजों के इलाज में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की होगी। पंचायत में दरबारी लाल शर्मा, मोहम्मद तालिब, विशेष पांडेय, राजवीर सिंह, रईस अहमद, राजा राम, बाल किशोर पांडेय, मुस्तकीम, रविंद्र जाट, बलबीर सिंह, रामऔतार, चौधरी राजपाल, राम बहादुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed