फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   BKU Tikait organization will not campaign for any party

Rampur News: किसी पार्टी का प्रचार नहीं करेगा भाकियू टिकैत संगठन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Mar 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
BKU Tikait organization will not campaign for any party
रामपुर। भाकियू टिकैत ने बुधवार को लोकसभा चुनाव को लेकर बैठक की। जिसमें राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के निर्देश का पालन करते हुए किसी भी पार्टी का प्रचार न करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा है कि चुनावी मौसम है, इसलिए संगठन के लोगों को सिस्टम से बचकर रहना है। क्योंकि यह सियासी लोग कुछ ही दिन दिखाई देंगे। सिर्फ संगठन ही दिखाई देगा। यूनियन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता गांवों में बड़ी बैठकें कर ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाएं। उन्होंने आरोप लगाया है कि अधिकारी बेलगाम हो गए हैं, भय का माहौल बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रदेश महासचिव हसीब अहमद ने कहा कि कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय प्रवक्ता के दिशा निर्देशों का हर हाल में पालन करना होगा। कार्यकर्ता किसी भी पार्टी के उम्मीदवार का चुनाव प्रचार नहीं करेंगे। पंचायत में चौधरी राजपाल सिंह, मोहम्मद तालिब, होम सिंह, असलम, नरोत्तम लोधी, जुबैद आलम, रामावतार लोधी, नल सिंह यादव, रामगोपाल लोधी, छिद्दा नेता सहित अन्य किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed