{"_id":"60b724ab10bf3f240c126b6e","slug":"bku-leader-rakesh-tikait-to-join-farmers-protest-in-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर में बोले टिकैत: किसान आंदोलन अभी चलेगा, लग सकता है साल-दो साल का समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर में बोले टिकैत: किसान आंदोलन अभी चलेगा, लग सकता है साल-दो साल का समय
Wed, 02 Jun 2021 11:56 AM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: प्राची प्रियम
Updated Wed, 02 Jun 2021 11:56 AM IST
सार
रामपुर के भोट स्थित टोल प्लाजा पर बीते छह दिनों से किसानों का धरना प्रदर्शन जारी है। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत भी आज धरना प्रदर्शन में शामिल हुए।
विज्ञापन
राकेश टिकैत
- फोटो : एएनआई
विस्तार
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत बुधवार को रामपुर के भोट स्थित टोल प्लाजा पर धरना देने के लिए पहुंचे। कृषि कानून के विरोध में किसान वहां छह दिनों से धरना दे रहे हैं। वहां पहुंचकर राकेश टिकैत ने कहा कि कृषि कानूनों के विरोध में पिछले छह माह से जारी आंदोलन अभी चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि साल दो साल भी लग सकते हैं।टिकैत ने कहा कि 22 जनवरी के बाद से इस मुद्दे पर सरकार से बातचीत बंद है। राकेश टिकैत ने भोट टोल प्लाजा पर किसानों के साथ आधे घंटे तक धरना भी दिया। इससे पहले टिकैत बिलासपुर के खुबियानगला गांव में बाबा गुरदीप सिंह के भोग में भी शामिल होने गए थे।
विज्ञापन