फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   BKU demonstrated against the electricity department

Rampur News: भाकियू ने बिजली विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
BKU demonstrated against the electricity department
रामपुर। भारतीय किसान यूनियन भानु के पदाधिकारी और किसानों ने बृहस्पतिवार को अधीक्षण अभियंता कार्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया। जोरदार प्रदर्शन किया। इस बीच वहां पर अधीक्षण अभियंता पहुंच गए और किसानों की समस्या सुनीं। जिसके बाद किसानों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष मोहम्मद सलीम वारसी किसानों के साथ अधीक्षण अभियंता के कार्यालय पर एक एकत्र हुए। इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय महासचिव शुएब इजहार खान भी पहुंच गए। इस प्रदर्शन के बाद अधीक्षण अभियंता किसानों के बीच पहुंचे। जिसमें राष्ट्रीय महासचिव शुएब व जिलाध्यक्ष मो. सलीम वारसी ने कहा कि किसानों का खुलेआम शोषण किया जा रहा है। अधिकारी सुनने को तैयार नहीं है। कहा कि किसानों को सामान्य योजना के तहत नलकूप कनेक्शन खोले जाएं। गरीब लघु सीमांत किसान के पास इतना पैसा नहीं कि पूरा पैसा जमा करके कनेक्शन ले सकें। बताया कि शेड्यूल के मुताबिक बिजली दिलाई जाए। कहा कि घरेलू बिल अधिक आ रहे हैं, इन बिलों को आधा किया जाए।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में राष्ट्रीय महासचिव शोएब इजहार, खान सैयद जमाल, आरिफ, रईस अहमद, जगतार सिंह, हरताल सिंह, खलील अहमद, हीरा सिंह, चरणजीत सिंह, शफीक अहमद, मुराद अली, भगवान दास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed