{"_id":"667a0fcc1bcc1db69c038024","slug":"bku-apolitical-submitted-nine-point-memorandum-rampur-news-c-282-1-rmp1006-124369-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: भाकियू अराजनैतिक ने सौंपा नौ सूत्री ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: भाकियू अराजनैतिक ने सौंपा नौ सूत्री ज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। भाकियू अराजनैतिक की मासिक पंचायत सोमवार को जिलाध्यक्ष अजय बाबू गंगवार के नेतृत्व में आंबेडकर पार्क में हुई। पंचायत की अध्यक्षता उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष सल्विंदर सिंह कलसी ने की। आंबेडकर पार्क से पैदल मार्च करते हुए किसान कलक्ट्रेट पहुंचे, जहां डीएम के नाम नौ सूत्री मांगों को लेकर अपर जिलाधिकारी हेम सिंह को ज्ञापन सौंपा।
पंचायत में जिलाध्यक्ष अजय बाबू गंगवार ने कहा कि लंबे समय से किसानों की कई समस्या लंबित हैं, जिनका समाधान नहीं हो पाया है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि ज्ञापन में बिलाल राइस मिल केमरी प्रकरण को निपटाकर किसानों के रुपये दिलवाने की मांग, आवारा पशुओं के लिए गोशाला बनवाने, पटेल नगर मिलक बस्ती में जा रही हाईटेंशन लाइन हटवाने, शाहबाद के घोसीपुरा, सालेपुर, नवाबगंज आदि गांव में नदी किनारे बसे घरों को नदी के कटान से बचाने के लिए संसाधन की मांग की गई है।
वहीं, तहसील बिलासपुर के ग्राम मुंडियां कलां में ट्यूबवेल पर सिर्फ दिन में बिजली आती है, यहां रात की बिजली के प्रबंधन की व्यवस्था हो। बारिश के मौसम में धान की फसल को देखते हुए नहरों में पानी छोड़ने, जिला रामपुर की तहसीलों में कई सालों से लंबित पड़े मुकदमे सुलझाने, लघु सिंचाई के तहत सरकार के बोरिंग करने की योजना में भेदभाव खत्म करने की मांग की गई।
विज्ञापन
मिलक में लेखपाल द्वारा कार्यकर्ताओं के साथ की गई अभद्रता की जांच कर कार्रवाई करने का मुद्दा भी उठाया गया। उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष सल्विंदर सिंह कलसी ने कहा कि अगर जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आगे की रणनीति पर विचार करके अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
पंचायत में सुरेंद्र खन्ना, प्रेमपाल सिंह, लक्ष्मी ठाकुर, अजीत सिंह, हरिशंकर, ज्ञानपाल, लखविंदर कुमार, नासिर घोषी, बालकिशोर पांडे, दानिश खान, मनोज शर्मा, साजिद हुसैन, राधेश्याम राजपूत, अमित गंगवार, बख्शी सिंह जसविंदर सिंह, जगतार सिंह, अवतार सिंह, किरण आदि किसान मौजूद रहे।