फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   BJP's deposits will be confiscated across the country: Sanjay Singh

देशभर में जब्त होगी भाजपा की जमानत : संजय सिंह

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2024 06:40 AM IST
विज्ञापन
BJP's deposits will be confiscated across the country: Sanjay Singh
रामपुर। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह मंगलवार रात एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने रामपुर पहुंचे। यहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए भाजपा पर निशाना साधा। संजय सिंह ने कहा कि पहले चरण के मतदान से ये जाहिर हुआ है कि पूरे देश में भाजपा की जमानत जब्त होने जा रही है। इंडिया गठबंधन की पूर्ण बहुमत से सरकार बन रही है। जनता भाजपा के जुल्म और ज्यादतियों का जवाब वोट से देने जा रही है। संजय सिंह ने उनकी जमानत के लिए खून से पत्र लिखने वाले आप नेताओं से भी मुलाकात की और उनका आभार जताया। इस मौके पर आप के प्रदेश प्रवक्ता फैसल खां लाला, रोहिलखंड प्रांत के अध्यक्ष मोहम्मद हैदर, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. एपी सिंह, युवा प्रदेश अध्यक्ष पंकज अवाना, रोहिलखंड उपाध्यक्ष आसिफ मियां, वरिष्ठ नेता मामून शाह खां, सभासद मोहम्मद जफर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed