फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   BJP workers left for Ayodhya shouting Jai Shri Ram

Rampur News: जय श्रीराम के जयकारे लगाते हुए अयोध्या रवाना हुए भाजपाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Feb 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
BJP workers left for Ayodhya shouting Jai Shri Ram
रामपुर। अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए 5150 भाजपाई शुक्रवार को रामपुर से जय श्रीराम के जयकारे लगाते हुए 106 बसों से रवाना हो गए। ये कार्यकर्ता शनिवार को अयोध्या में रामलला के दर्शन करेंगे। अयोध्या जाने को लेकर भाजपाइयों में जबर्दस्त उत्साह देखा गया। अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े कार्यकर्ताओं का पहले गया था। अब भाजपाइयों को भी रामलला के दर्शन कराने का फैसला लिया गया है। रामपुर से शुक्रवार की सुबह छह बजे 5150 कार्यकर्ता अयोध्या के लिए रवाना हुए। सुबह से ही कार्यकर्ताओं का जत्था रवाना होना शुरू हुआ। शहर में ज्वाला नगर, राम विहार, कृष्णा विहार, शाहबाद रोड, सिविल लाइंस, गांधी समाधि समेत कई स्थानों से बसें रवाना हुईं।
विज्ञापन

राम मंदिर दर्शन अभियान के जिला संयोजक अशोक विश्नोई ने बताया कि जिले के सभी 20 मंडलों से के प्रत्येक बूथ से तीन-तीन कार्यकर्ता रवाना हुए हैं। बताया कि 106 बसें गई हैं। शहर के अलावा केमरी, बिलासपुर, स्वार, मसवासी, शाहबाद, मिलक, सैफनी, टांडा, सैदनगर, भोट समेत अन्य स्थानों से भी भारी संख्या में कार्यकर्ता रवाना हुए हैं। इस दौरान सांसद घनश्याम सिंह लोधी, जिलाध्यक्ष हंसराज पप्पू, राजीव मांगलिक, दिलीप सक्सेना समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


--------------
रामभजनों पर झूमे कार्यकर्ता, 610 महिला कार्यकर्ता भी
अयोध्या रवानगी को लेकर कार्यकर्ताओं में जबर्दस्त उत्साह देखा गया। सुबह के वक्त भारी संख्या में कार्यकर्ता स्टॉप पर पहुंचने शुरू हो गए थे। इस दौरान बसों में बज रही रामधुम पर कार्यकर्ता झूमने लगे। राम मंदिर दर्शन अभियान के जिला संयोजक अशोक विश्वनोई ने बताया कि 5150 कार्यकर्ताओं में 610 महिला कार्यकर्ता भी अयोध्या दर्शन के लिए गई हैं। महिला कार्यकर्ताओं में भी इसको लेकर उत्साह दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------------------------

बोले भाजपाई
-रामलला के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। यह बहुत ही अच्छी बात है। यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की वजह से ही संभव हो पाया है।

अवधेश शर्मा
-----------------------------------
-अयोध्या में रामलला के दर्शन को जाना एक बहुत सुनहरा मौका है। दर्शन करने को लेकर काफी उत्साह है। सभी भगवान श्रीराम की भक्ति में डूबे हैं।
--पूनम सागर
-----------------------------------
-भगवान राम की कृपा व आशीर्वाद से अयोध्या में रामलला के दर्शन का मौका है। यह सब मोदी व योगी सरकार में ही संभव हो सका है। मंदिर दर्शन को लेकर काफी उत्साह है।
दिनेश शर्मा

------------------------------------------
-राम मंदिर के दर्शन को जाना बेहद ही सौभाग्य की बात है। श्रीराम की कृपा से अयोध्या दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। मेरे जाने को लेकर परिजन भी बेहद उत्साहित हैं। शनिवार को रामलला के दर्शन करेंगे।
शुभम सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed