{"_id":"1289c3129f920c15ba5670e9079e13d5","slug":"bjp-new-district-president-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्टी में गुटबाजी बर्दाश्त नहीं : गंगवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्टी में गुटबाजी बर्दाश्त नहीं : गंगवार
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
Updated Thu, 28 Jan 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार ने कहा कि पार्टी में गुटबाजी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पार्टी ने जिस भरोसे के साथ उनको ये जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरा करने की कोशिश करेंगे। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नवकी उनके आदरणीय हैं तो सांसद डा. नैपाल सिंह भी सम्मानित हैं।
सभी कार्यकर्ता मतभेद और मनभेद भूलाकर पार्टी को मजबूत करने की तैयारी में जुट जाएं। सुरेश गंगवार बृहस्पतिवार को पार्टी कार्यालय पर मीटिंग को संबोधित कर रहे थे। उनको बुधवार को पार्टी ने जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी थी। गंगवार ने कहा कि हमें मिशन-2017 के लिए काम करना है।
रामपुर जिले की पांचों विधानसभा सीटों पर भाजपा का परचम लहराना है। उन्होंने कहा कि पार्टी में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पार्टी कार्यालय पर पहुंचने पर भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
इस मौके पर पूर्व मंत्री शिव बहादुर सक्सेना, पूर्व जिलाध्यक्ष बलदेव औलख, पूर्व विधायक काशीराम दिवाकर, ज्वाला प्रसाद, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ख्याली राम लोधी, मिलक की पालिकाध्यक्ष दीक्षा गंगवार, जागेश्वर दयाल दीक्षित, मोहन लाल सैनी, राजीव मांगलिक, हंसराज पप्पू, अजय तिवारी, दिलीप सक्सेना, भारत भूषण गुप्ता, जागेश्वर दयाल दीक्षित रहे।