{"_id":"69446e0a237bd900d60ce377","slug":"bjp-members-clash-in-a-game-of-dominance-firs-filed-from-both-sides-rampur-news-c-282-1-rmp1004-160247-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: वर्चस्व के खेल में भाजपाइयों के बीच मारपीट, दोनों ओर से प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: वर्चस्व के खेल में भाजपाइयों के बीच मारपीट, दोनों ओर से प्राथमिकी
विज्ञापन
मोहल्ले में लाइट लगाने को लेकर हुआ विवाद, पुलिस जारी करेगी नोटिस
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। भाजपाइयों के दो गुटों में बुधवार शाम वर्चस्व को लेकर मारपीट हो गई। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस दोनों पक्षों को नोटिस जारी करने की तैयारी कर रही है।
शहर कोतवाली के मोहल्ला सैनीनगर निवासी लाल सिंह प्रजापति वार्ड-33 से भाजपा के टिकट पर सभासद का चुनाव लड़ चुके हैं और पार्टी में सक्रिय हैं। उन्होंने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह वार्ड में पथ प्रकाश की शिकायत पर लाइट ठीक करवा रहे थे। इसी दौरान भाजपा के शहर मंडलाध्यक्ष राजू सुमन अपने साथी संजय सैनी के साथ वहां पहुंचे।
आरोप है कि उन्होंने गाली-गलौज की, मना करने पर दोनों ने अपने साथियों की मदद से उनके साथ मारपीट की। कॉलोनी के लोगों के पहुंचने पर उन्हें बचाया गया। पुलिस ने इस मामले में राजू सुमन और संजय सैनी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
वहीं दूसरी ओर राजू सुमन की ओर से भी तहरीर दी गई, जिसमें लाल सिंह प्रजापति और एक अन्य अज्ञात पर मारपीट व गाली-गलौज का आरोप लगाया गया। इस पर भी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। शहर कोतवाल ओमकार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले में धारा-33 के तहत नोटिस जारी कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-- -
दिवाली पर आतिशबाजी की दुकानों को लेकर भी हो चुका है विवाद
रामपुर। भाजपाइयों के बीच दिवाली के दौरान भी आतिशबाजी की दुकानें लगाने को लेकर विवाद हो चुका है। गांधी समाधि पर दुकानों से वसूली को लेकर विवाद के दौरान एक पक्ष ने पथराव कर दिया था। इस मामले में सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी गई थी, बाद में पुलिस ने समझौता करा दिया था। संवाद