{"_id":"61c611356dc3290e405e2bfc","slug":"bjp-leader-told-rampur-news-mbd4137925200","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश, उत्तम प्रदेश बनने की ओर अग्रसर : श्रीचन्द्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश, उत्तम प्रदेश बनने की ओर अग्रसर : श्रीचन्द्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। विधान परिषद सदस्य श्रीचन्द्र शर्मा ने कहा कि प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार बनी है, तभी से उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बनने की ओर अग्रसर है। युवाओं के दम पर प्रदेश में एक बार फिर योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनना तय है। वह भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से आयोजित युवा सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने युवाओं के लिए बड़े स्तर पर काम किए हैं। उच्च शिक्षा के लिए नए विश्वविद्यालयों की स्थापना हो या फिर युवाओं को रोजगार देने की दिशा में कार्य हों। उन्होंने एक एक कर प्रदेेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। युवा मोर्चा की प्रदेश मंत्री अंजलि चौहान ने कहा कि पिछली सरकारों में प्रदेश में गुंडों का बोलबाला रहा था और मां, बहनें सुरक्षित महसूस नहीं करती थीं।
किन्तु, प्रदेश में जबसे भाजपा की सरकार बनी है, तब से माताएं, बहनें खुद को सुरक्षित महसूस करने लगी हैं। जिलाध्यक्ष ऋषभ ठाकुर ने भी कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव की तैयारियों में जुटने की अपील की। इस मौके पर पैक्सपेड के चेयरमैन सूर्यप्रकाश पाल, जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी, भाजपा जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता, विनोद चौहान, प्रशांत अग्रवाल, शिखा राणा आदि मौजूद रहे।