{"_id":"6148d5da8ebc3eb7827ae6a9","slug":"bjp-leader-told-rampur-news-mbd4033743174","type":"story","status":"publish","title_hn":"अराजक तत्वों ने किया प्रदेश से पलायन : अतुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अराजक तत्वों ने किया प्रदेश से पलायन : अतुल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। प्रदेश में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री अतुल गर्ग ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में जनता चैन से है। अराजक तत्व, माफिया, अपहरणकर्ता, बलात्कारी जेल में हैं। वे प्रदेश से पलायन कर चुके हैं। जनता भयमुक्त है और अपराधी भय युक्त हैं। वह जिला सहकारी बैंक सभागार में आयोजित प्रबुद्घ सम्मेलन में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि बसपा सरकार ने पोंटी चड्ढा को उनकी शर्तों पर और उन्हीं के बनाए हुए टेंडर के आधार पर सरकारी चीनी मिलों को बेच दिया। इन चीनी मिलों को बेचने में बड़ा घोटाला किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार आने के बाद इन तीनों मिलों को वापस लिया गया। उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपये नहरों के नाम पर भ्रष्टाचार की भेंट चढ़े। अलग-अलग जगहों पर नहरें खोद दी गईं, लेकिन उन नहरों को आपस में कहीं नहीं जोड़ा गया और न उनमें पानी आया। उन्होंने कहा कि बीते साढ़े चार वर्षों में इतना विकास हुआ है जितना 20 वर्षों में नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता को यह विश्वास होना चाहिए कि उसकी बात मंडल अध्यक्ष या जिला अध्यक्ष के माध्यम से संबंधित अधिकारियों या पदाधिकारियों तक पहुंचेगी और उसका कार्य होगा। सम्मेलन में जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता, विशिष्ट अतिथि डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त, भजन लाल पाल, श्रीष गुप्ता, राजीव कुमार मांगलिक, जगपाल सिंह यादव, हरीश गंगवार, रवि सिंह रवि, सतनाम सिंह, देवेश गुप्ता, कमल सक्सेना, विवेक रोहेला, अमित दिवाकर, मोहन लोधी, पारुल अग्रवाल, अजय तिवारी, अनुज सक्सेना आदि उपस्थित थे।