फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   bjp leader told in parliament

तटबंध निर्माण में धांधली का मुद्दा संसद में गूंजा

Fri, 17 Mar 2017 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/  रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/  रामपुर Updated Fri, 17 Mar 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

सांसद डा. नैपाल सिंह ने संसद में तठबंध और कटाव निरोधक कार्य में धांधली का मुद्दा उठाया। जांच कराकर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सांसद का कहना था कि कटान से रोकने के लिए कोई भी कार्य नहीं किया है। 

सांसद डा. नैपाल सिंह ने संसद में नियम 377 के तहत तटबंध और बाढ़ निरोधक कार्य में धांधली का मुद्दा उठाया। सांसद का कहना था कि रामपुर से पांच प्रमुख नदियां गुजर रही हैं। बरसात में इन नदियों में बाढ़ आ जाती है। बाढ़ की चपेट में आकर फसलें  और मकान तबाह हो जाते हैं। किसानों की उपजाऊ जमीन भी नदियां अपनी गोद में समा लेती हैं। मंत्रालय से उन्हें अवगत कराया है कि रामपुर में बाढ़ प्रबंधन हेतु नदियों में बाढ़ सुरक्षा के लिए 62.26 किलोमीटर लंबाई में 9 तटबंध, 2 अस्थाई बांध और 6 कटाव निरोधक कार्य कराए गए हैं। सांसद का कहना था कि उन्होंने  नदियों का निरीक्षण किया तो कहीं भी कोई कार्य नहीं पाया गया।
विज्ञापन


इससे जाहिर होता है कि तटबंध और बाढ़ निरोधक कार्य में बड़े पैमाने पर धांधली बरती गई है। सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया है। सांसद ने  कार्यों का निरीक्षण कराकर दोषी अधिकारियों को दंडित कराने का अनुरोध किया  है। साथ ही मंत्रालय से जो धन प्राप्त हुआ है उसकी भी जानकारी मुहैया कराने का आग्रह किया है। सांसद के पीएस राहुल सारस्वत ने बताया कि इस मामले में आगे भी कार्रवाई की मांग उठाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed