{"_id":"58a0bae54f1c1b5f7ed84347","slug":"bjp-leader-nakvi-told000","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री को कोसने वाले कोसी में जाएंगे ः नकवी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री को कोसने वाले कोसी में जाएंगे ः नकवी
अमर उजाला ब्यूरो बिलासपुर/केमरी /टांडा/रामपुर
Updated Mon, 13 Feb 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
रामपुर के केमरी में रविवार को भाजपा प्रत्याशी बल्देव सिंह औलख के समर्थन में सभा को संबोधित करते केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सपा-कांग्रेस के गठबंधन पर हमला बोलते हुए केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि दो हंसों की जोड़ी प्रदेश के विकास के लिए नहीं, विनाश करने के लिए बनी है, जिसे अवाम इस चुनाव में बुरी तरह हराकर खत्म कर देगी। दो हंसों की जोड़ी को प्रदेश से भगा देगी। उन्होंने कहा कि विदेशों में भी सम्मान पाने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कोसने वाले विपक्षी भी चुनाव बाद खुद ही कोसी में चले जाएंगे।
केंद्रीय मंत्री रविवार को केमरी के रामलीला मैदान में भाजपा प्रत्याशी बल्देव सिंह औलख के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सपाइयों ने बेनामी संपत्ति पर अवैध रूप से कब्जा कर रखा है, वह संपत्ति सरकारी है और उसे सरकार कभी भी खाली करा लेगी। प्रदेश में गुंडों का जो आतंक रहा, वह किसी से नहीं छुपा है, गुंडों ने भाजपाइयों पर काफी जुल्म किए। ऐसे भानुमति के कुनबे को केवल भाजपा ही उखाड़कर फेंक सकती है। कहा कि प्रदेश में डूबती नैया को बचाने के लिए दो हंसों की जोड़ी गठबंधन कर लोगों को गुमराह करके पूरे प्रदेश का विनाश करने में लगी है। जनता बदलाव करके गुंडाराज को ही खत्म नहीं करेगी, बल्कि दो हंसों को की जोड़ी को ही प्रदेश से भगा देगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विदेश में भी सम्मान होता है, मगर यहां विपक्षी उन्हें व उनकी सरकार को कोसते रहते हैं। ऐसे में पीएम को कोसने वाले चुनाव बाद खुद कोसी नदी में चले जाएंगे। उन्होंने पार्टी प्रत्याशी बल्देव औलख को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। इधर, टांडा नगर के रामलीला मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए नकवी ने कहा कि कांग्रेस व सपा दो हंसों का जोड़ा है और बसपा बाहुबलियों की पार्टी है।
विज्ञापन
उन्होंने चुनाव बाद के सपा और कांग्रेस के गठबंधन के टूटने को लेकर गाने के बोल गुनगुनाते हुए कहा कि दो हंसों का जोड़ा बिछड़ गया रे, गजब भयो रामा, जुल्म भयो रे। कहा कि प्रदेश में लोगों के घरों को तोड़ा जा रहा है। झूठे मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं। यूपी में लूट पर सौ प्रतिशत छूट का ऑफर चल रहा है। कहा कि पहले एक ही पुराने नवाब थे, अब नए नवाब आ गए हैं जिन्हें उखाड़ फेंकने जरुरत है। कांग्रेस बेनामी संपत्ति की तरह हो गई है, जिस पर किराए के लिए खाली है का बोर्ड लगा हुआ है। भाजपा चुनाव दूसरे दलों की तरह धर्म या मजहब के नाम पर नहीं खुशहाली के नाम पर लड़ रही है।
इस मौके पर पूर्व विधायक ज्वाला प्रसाद गंगवार, चेयरमैन प्रमोद कुमार जौहरी, दीक्षा गंगवार, अर्चना गंगवार, नरेंद्र गंगवार, देवकरन गंगवार फौजी, भगीरथ गंगवार, कुलबंत औलख, चंद्र प्रकाश शर्मा, भारत भूषण गुप्ता, राजकुमार रुहेला, रोहताश मौर्य, अथर अब्बास नकवी, सौरभ यदुबंशी, अनिल मदान, आलाक जौहरी, दुष्यंत अग्रवाल, दलविंद्र चावला, लाखन सिंह राजपूत, डा गुरशरणजीत सिंह, हरप्रीत सिंह, ब्रज लाल गंगवार, रविंद्र सिकदर, दिलीप गायन, राजेंद्र औलख, कुलविंद्र सिंह आदि मुख्य थे।