फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   bjp leader nakvi told

हुनर हाट में छाएगा कुमार शानू, पंकज उधास, अल्ताफ राजा और सुदेश भोसले की सुरीली आवाज का जादू

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
bjp leader nakvi told
रामपुर। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री और राज्यसभा में उपनेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि हुनरहाट के जरिए देश के 7.50 लाख दस्तकारों और शिल्पकारों को रोजगार से जोड़ने का लक्ष्य है। उन्होंने हुनरहाट के आयोजन को लेकर विस्तार से जानकारी दी। कहा कि रामपुर में इस बार बॉलीवुड के दिग्गज गायक व कलाकार आ रहे हैं। इनमें पंकज उधास, कुमार शानू, सुदेश भोसले, तलत अजीज, विनोद राठौड़ और अल्ताफ राजा शामिल हैं। इसके अलावा अन्य प्रदेशों के लोक गायक भी हुनरहाट में अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। साथ ही देश के सभी राज्यों के पकवानों का जायका भी रामपुर के लोगों को मिलेगा।
विज्ञापन

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री और राज्यसभा में उपनेता मुख्तार अब्बास नकवी अपने चार दिवसीय दौरे पर दोपहर दो बजे रामपुर पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले हुनर हाट को लेकर चल रही तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि हुनरहाट में देश के 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के दस्तकार एवं शिल्पकार प्रतिभाग करेंगे। इनका रामपुर आने का सिलसिला शुरू हो गया है। हुनरहाट में कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी, कटक से लेकर कोलकाता, अवध से लेकर रामपुर और दिल्ली से लेकर हरियाणा व पंजाब तक सभी स्थानों के प्रसिद्ध पकवानों का जायका मिलेगा। इस बार हुनरहाट में सबसे खास है कि यहां विश्वकर्मा वाटिका बनाई जा रही है। इसका उद्देश्य यह है कि उद्योगों के पारंपरिक तौर तरीकों के साथ ही आधुनिकता के साथ लोगों के हुनर को पेश किया जाए। हुनरहाट में मेरा गांव, मेरा देश, किड्स जोन भी बनाए जा रहे हैं। स्थानीय स्कूली बच्चों ने जिस तरह हुनरहाट को लेकर शहर को आकर्षक पेंटिंग्स से सजाया है, उसके लिए बच्चे बधाई के पात्र हैं। इन बच्चों को हुनरहाट में पुरस्कृत किया जाएगा। इसके अतिरिक्त संगीत, कला से जुड़े लोग भी हुनरहाट में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करेंगे। 16 अक्तूबर को प्रिया मलिक, विवेक मिश्रा की प्रस्तुति होगी, जबकि 17 अक्तूबर को अन्नू कपूर के साथ अंताक्षरी का आयोजन होगा, जिसमें बाहर से लोगों के आने के साथ ही कार्यक्रम के मौजूद लोग भी भाग ले सकेंगे। 18 अक्तूबर को बॉलीवुड के जाने माने गायक अल्ताफ राजा के कार्यक्रम होंगे, जबकि 20 अक्तूबर को गजल सम्राट पंकज उदास रामपुर आएंगे। 25 अक्तूबर को मशहूर गायब कुमार शानू आएंगे। इसके अलावा भी लोक कलाकारों के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने हुनरहाट के आयोजन को लेकर कहा कि ये एक बड़ी फैक्टरी लगाने जैसा है। लोकल फॉर वोकल की थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम के जरिए देश के हस्तशिल्पियों एवं दस्तकारों को रोजगार के नए अवसर प्रदान करना है। देश के अन्य राज्यों में भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed