फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   bjp leader nakvi told

छद्म धर्म निरपेक्ष सिंडिकेट ने सावरकर को सांप्रदायिक बनाकर छोड़ा : नकवी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
bjp leader nakvi told
रामपुर। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि छद्म धर्म निरपेक्ष सिंडिकेट ने वीर सावरकर को सांप्रदायिक बनाकर छोड़ दिया है। वह हुनरहाट में मीडिया से बातचीत के दौरान सवालों के जबाव दे रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि धर्म निरपेक्ष सिंडिकेट मनगढ़ंत किस्से कहानियों के आधार पर देश के लोगों में वीर सावरकर के प्रति नफरत पैदा करने का काम कर रहे हैं। यदि किसी को सच्चाई जाननी है तो वे सैल्यूलर जेल जाकर देख सकते हैं। वीर सावरकर के साथ जेल में बंद उनके तमाम साथी और स्वतंत्रता सेनानी मुस्लिम समाज के ही थे। उन्होंने कहा कि देश के कुछ लोगों ने इतिहास को तोड़-मरोड़कर पेश किया है। लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर पूछे गए सवाल को लेकर बोले कि वहां के मामले में कानून अपना काम कर रहा है। दोषी कोई भी हो, वह बख्शा नहीं जाएगा। इस मामले में अब पॉलीटिकल परेड की प्रतिस्पर्धा बंद होनी चाहिए और मामले की जांच हो जाने दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed