{"_id":"617060f0a9179e6a8e2bf335","slug":"bjp-leader-nakvi-reached-rampur-rampur-news-mbd4068623172","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ की सूचना पर दिल्ली से रामपुर पहुंचे नकवी, बाढ़ प्रभावित इलाकों में भ्रमण कर बांटी राहत सामग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ की सूचना पर दिल्ली से रामपुर पहुंचे नकवी, बाढ़ प्रभावित इलाकों में भ्रमण कर बांटी राहत सामग्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री एवं राज्यसभा में उपनेता मुख्तार अब्बास नकवी को जब रामपुर में बाढ़ की सूचना मिली तो वो तत्काल दिल्ली से रामपुर के लिए निकल पड़े। रामपुर-मुरादाबाद मार्ग बंद होने के कारण नकवी हवाई जहाज से पहले बरेली पहुंचे और फिर बरेली से सड़क मार्ग से रामपुर पहुंचे। रामपुर पहुंचते ही नकवी बाढ़ प्रभावित इलाकों में निकल पड़े और लोगों से मुलाकात कर हिम्मत बंधाई। इस दौरान उन्होंने राहत सामग्री भी वितरित की।
केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी रामपुर को कर्मभूमि मानते हैं और विशेष लगाव रखते हैं। नकवी का रामपुर और यहां की जनता के प्रति लगाव उस वक्त देखने को मिला जब उन्हें दिल्ली में रामपुर में बाढ़ की सूचना मिली। नकवी बिना देरी किए रामपुर के लिए निकल पड़े। नकवी ने बताया कि उन्हें रामपुर-मुरादाबाद मार्ग बंद होने की जानकारी मिली तो वो हवाई जहाज से पहले बरेली पहुंचे और फिर बरेली से सड़क मार्ग से रामपुर पहुंचे। नकवी करीब पौने चार बजे रामपुर पहुंचे और यहां आते ही वो सीधे घाटमपुर व उसके आसपास के बाढ़ प्रभावित इलाके में पहुंच गए। नकवी पैदल ही घाटमपुर में पहुंच गए और बाढ़ प्रभावित लोगों से बातचीत कर उनकी हिम्मत बंधाई। इसके बाद जब वो आगे बढ़े तो जलस्तर अधिक होने के कारण प्रशासन ने उन्हें नाव उपलब्ध करवाई। इसके बाद नकवी करीब दो घंटे तक हाथ में माइक लेकर घाटमपुर और उसके आसपास के पूरे बाढ़ प्रभावित इलाके में घूमे और लोगों से बात करते हुए चले। इस दौरान उन्होंने लोगों को राहत सामग्री भी बांटी।केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी गुरुवार को भी रामपुर में ही रहेंगे और जिले के अन्य बाढ़ प्रभावित इलाकों का भ्रमण करेंगे।