{"_id":"60f4698a8ebc3e79b967be56","slug":"bjp-leader-kuwar-besit-ali-reached-in-rampur-rampur-news-mbd3961850200","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्पसंख्यक एवं बहुसंख्यक दोनों समुदाय राष्ट्र निर्माण में दें सहयोग : कुंवर बासित अली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्पसंख्यक एवं बहुसंख्यक दोनों समुदाय राष्ट्र निर्माण में दें सहयोग : कुंवर बासित अली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार रामपुर आए कुंवर बासित अली का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को मोर्चे की आगामी रणनीतियों व कार्यक्रमों के बारे में भी अवगत कराया।
जिला पंचायत सभागार में हुए कार्यक्रम में कुंवर बासित अली ने कहा कि अल्पसंख्यक मोर्चा विशेष रणनीति बना रहा है। प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनाव में हर बूथ पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे की कमेटी गठित की जाएंगी। अल्पसंख्यकों के मन में भाजपा के प्रति फैली भ्रांतियों को दूर किया जाएगा। मोर्चे के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उत्तर प्रदेश में मुस्लिम समुदाय के लोगों के घर-घर तक पहुंचकर उन्हें केंद्र और प्रदेश सरकार की उन योजनाओं की जानकारी देगी और बताएंगे कि किस प्रकार योगी सरकार ने उनके लिए काम किया है। हमें उम्मीद है अगर सही तरीके से चीजों को पेश किया जाएगा तो वैचारिक बदलाव आएगा। हमे बहुसंख्यक समुदाय के भीतर भी अल्पसंख्यक समुदाय को लेकर जो गलतफहमी है, उसे दूर करने की कोशिश करेंगे। जिससे समाज के दोनों बड़े धड़े मिलकर राष्ट्र निर्माण में सहायता दे सकें।
कार्यकर्ताओं ने उनका फूल माला पहनाकर स्वागत किया और उपहार स्वरूप रामपुरी चाकू भेंट किए। कार्यक्रम में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय मंत्री हाजी जहीर अहमद, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के पश्चिमी उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के क्षेत्रीय सेवा प्रमुख फैसल मुमताज, जिलाध्यक्ष वसीम खान, मोहम्मद शाकिर अली, शाह आलम, डॉ. यामीन, डॉ. तनवीर अहमद, बाकर खान, शाहिद खान आदि मौजूद रहे।