फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   bjp leader aulakh told

कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि, कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार नहीं किया जाएगा बर्दाश्त : बलदेव सिंह औलख

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
bjp leader aulakh told
रामपुर। प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा कि चुनाव से पूर्व बहुत से लोग अति उत्साह में थे कि सपा की सरकार बन रही है। कुछ लोग व कुछ अधिकारी भी सलाम बजाने पहुंच रहे थे। वह सब लोग जानकारी में हैं। लोगों ने यह कहना भी शुरू कर दिया था कि लिस्ट तैयार हो रही है। सबको देखा जाएगा, लेकिन जनता ने उन सब को देख लिया और जान भी लिया कि यह लोग किस मानसिकता के हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि है। कार्यकर्ताओं की उपेक्षा किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ यदि कोई दुर्व्यवहार या उपेक्षा की गई, तो वह हमारी उपेक्षा समझी जाएगी।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार में दोबारा राज्यमंत्री बनकर रामपुर पहुंचे बलदेव सिंह औलख का भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। रेलवे स्टेशन चौराहा, मुरारी लाल की धर्मशाला एवं गुरुद्वारे में फूल मालाओं एवं पुष्पगुच्छ और उपहार भेंट कर स्वागत सत्कार किया गया। इसके बाद खुली जीप में ढोल नगाड़ों के साथ एवं स्थान स्थान पर पुष्प वर्षा तथा नारों के साथ उत्साही कार्यकर्ताओं के साथ जिला सहकारी बैंक सभागार पहुंचे। इस दौरान राज्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यों को सराहा एवं उन पर विश्वास व्यक्त किया है। रामपुर की जनता ने भी मुझे प्यार एवं स्नेह आशीर्वाद देकर विधायक चुना है। मैं आप सभी का आभार व्यक्त करता हूं और आश्वासन देता हूं कि रामपुर की जनता के विकास के लिए पूरी निष्ठा और लगन से कार्य करूंगा। इस मौके पर पैक्सफेड के चेयरमैन सूर्य प्रकाश पाल, जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी, भाजपा जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता, कपिल आर्य, जागेश्वर दयाल दीक्षित, सुभाष भटनागर, मोहन लाल सैनी, ज्वाला प्रसाद गंगवार, आकाश सक्सेना, देवकरन गंगवार, राजीव मांगलिक, जगपाल सिंह यादव, अवधेश शर्मा, महासिंह राजपूत, शकुंतला लोधी, कुलवंत औलख, अर्चना गंगवार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed