{"_id":"6135123c8ebc3eb796117cb7","slug":"bjp-leader-aulakh-told-rampur-news-mbd4016276103","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यमंत्री को बदहाल सड़क दिखाने के बाद अब 50 लाख रुपये से होगा बिटुमिन्स सड़क का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यमंत्री को बदहाल सड़क दिखाने के बाद अब 50 लाख रुपये से होगा बिटुमिन्स सड़क का निर्माण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। राज्यमंत्री बलदेव औलख की नाराजगी के बाद अब बिलासपुर की अस्पताल रोड बनाई जाएगी। सड़क को बनाने के लिए करीब 50 लाख रुपये खर्च होंगे। इस बाबत लोक निर्माण विभाग की ओर से नगर पालिका के इस्टीमेट का सत्यापन कर जिलाधिकारी को भेज दी है। अब जल्द ही बाकी औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी, जिसके बाद सड़क का निर्माण शुरू होगा।
पिछले दिनों बिलासपुर में जलशक्ति राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख के काफिले को वार्ड 12 के बाशिंदों ने रोक लिया था। मार्ग कीचड़भरा था, जिस पर लोगों ने मंत्री को कार उतारकर सड़क की दुर्दशा के बारे में बताया था। इस मामले में बिलासपुर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी का जवाब तलब करने के साथ ही उन्हें प्रतिकूल प्रविष्टि भी जारी की थी। डीएम ने ईओ से जानकारी मांगी थी, जिस पर ईओ ने बताया कि सड़क तीन हिस्सों में स्वीकृत है, जिसका लोक निर्माण विभाग से सत्यापन कराया जाना है। डीएम ने तुरंत इस्टीमेट भेजने के लिए था, जिसके बाद नगर पालिका ने इस्टीमेट डीएम को भेज दिया था। डीएम ने इस्टीमेट का सत्यापन कराने के लिए लोक निर्माण विभाग को भेज दिया था।
लोक निर्माण विभाग ने सड़क के इस्टीमेट का सत्यापन कर रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी है। इसके तहत अब पूरी सड़क का निर्माण कराया जाएगा, जिस पर करीब 50 लाख रुपये खर्च होंगे। अधिशासी अभियंता एसके वर्मा ने बताया कि नगर पालिका के इस्टीमेट में सड़क तीन हिस्सों में स्वीकृत दिखाई गई है, जिसमें से दो हिस्सों में इंटरलॉकिंग करने एवं एक हिस्से में डीबीएम का प्रयोग कर सुदृढ़ीकरण करने की बात थी, लेकिन पूरी रोड तीन हिस्सों में ही बिटुमिन्स से बनाने की संस्तुति की गई है।