फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   BJP candidate Hari Singh Dhillon welcomed at Rampur office

Rampur News: भाजपा प्रत्याशी हरि सिंह ढिल्लो का रामपुर कार्यालय में स्वागत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
BJP candidate Hari Singh Dhillon welcomed at Rampur office
रामपुर। भाजपा के शिक्षक विधायक प्रत्याशी हरि सिंह ढिल्लो का शुक्रवार को रामपुर स्थित भाजपा कार्यालय में स्वागत किया गया। हरि सिंह ढिल्लों को शिक्षक विधायक चुनाव के लिए भाजपा का उम्मीदवार घोषित किया गया है। कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूलमालाएं पहनाकर बधाई दी।
विज्ञापन

अपने संबोधन में हरि सिंह ढिल्लों ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए सम्मान के साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। ढिल्लों ने शिक्षक समाज की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने का वादा किया। उन्होंने शिक्षा जगत से जुड़े हर वर्ग की आवाज बनने की बात कही। भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार ने कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सभी वर्गों के हितों के प्रति संवेदनशील रही है। गंगवार ने कहा कि कार्यकर्ता ढिल्लों की जीत सुनिश्चित करने के लिए काम करेंगे। उन्होंने बताया कि एमएलसी महाराज सिंह चुनाव के संयोजक हैं। राजेश सिंघल सहसंयोजक की भूमिका निभा रहे हैं। संगठन चुनावी तैयारियों को तेज कर रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed