फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   bima cliam

आठ किसानों को 196 रुपये का क्लेम

Sat, 02 Apr 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Sat, 02 Apr 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 क्राप कटिंग के आंकड़ों ने किसानों को करोड़ों रुपये की चपत लगा दी है। नेशनल एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ने बीमित किसानों की जो सूची जारी है, उसमें जिले के पैगा गांव के आठ किसानों को सिर्फ 196 रुपये का क्लेम मिला है।

 एक बीमित किसान के हिस्से में दो से 50 रुपये तक ही आएंगे। कागजों में सिर्फ बिलासपुर के दो और शाहबाद के पांच गांवों में सूखे से मामूली नुकसान दर्शाया गया है। दोनों ब्लाकों के सात गांवों के 600 किसानों को क्लेम के सिर्फ 4.25 लाख रुपये मिले हैं। वहीं, किसानों का कहना है कि ऐसे क्लेम देकर उनका मजाक उड़ाया जा रहा है।
विज्ञापन



खरीफ फसल 2015-16 में जिला सहकारी बैंक (डीसीबी) ने 49816 किसानों से 209 करोड़ का बीमा कर प्रीमियम के रूप में 4.38 करोड़ रुपये वसूले थे। खरीफ सीजन के दौरान जिले में सूखा पड़ा था। बारिश के आंकड़ों  के आधार पर शासन ने जिले को सूखाग्रस्त घोषित किया था। बीमित किसान मान रहे थे कि बीमा का क्लेम मिलने से नुकसान की कुछ भरपाई हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्राप कटिंग के सरकारी आंकड़ों ने किसानों को करोड़ों का नुकसान पहुंचा दिया। बीमा कंपनी ने बीमित 11464 किसानों को ही क्लेम के रूप में 2.97 करोड़ रुपये जारी किए हैं। प्रशासन की रिपोर्ट में अगर 33 प्रतिशत का भी नुकसान दर्शा दिया जाता तो क्लेम के रूप में डीसीबी के बीमित किसानों को 60 करोड़ मिल जाते। किसानों का कहना है कि खरीफ की फसल में 50 प्रतिशत से ज्यादा नुकसान पहुंचा था। बीमा कंपनी ने सैदनगर के पैगा गांव में 8 किसानों को 196 रुपये 75 पैसे क्लेम के रूप में जारी किए हैं।


इन किसानों के हिस्से में सिर्फ दो रुपये से लेकर 50 रुपये तक ही  हिस्से में आएंगे। इसी तरह पीपली नायक के 467 किसानों को 30762 रुपये का क्लेम दिया गया है। इन किसानों को भी अधिकतर पांच रुपये से लेकर 80 रुपये ही हिस्से में आएंगे। सरकारी रिपोर्ट में बिलासपुर के कुंदनखेड़ा, पहाड़पुर, शाहबाद के ऊंचागांव, परौता, ओसी, बड़ागांव, जयतौली, दिवियानगला,  कैशवनगला, धुरियाई और डोहरिया में ही सूखा पड़ना दर्शाया गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed