फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Bike riding youth dies due to collision with dumper

Rampur News: डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
Bike riding youth dies due to collision with dumper
रामपुर। पत्नी को मायके से लेने जा रहे एक बाइक सवार सुनील कुमार (30) को डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। डंपर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।टांडा थाना क्षेत्र के करखेड़ी गांव निवासी सुनील कुमार मजदूरी करता था। उसकी शादी करीब साढ़े चार साल पहले केमरी थाना क्षेत्र के खानपुर जदीद गांव निवासी प्रभा के साथ हुई थी। होली पर प्रभा अपने मायके गई थी। सुनील कुमार काम करने के लिए बाहर चला गया था। रविवार रात को काम से वापस आने के बाद वह बाइक से अपनी ससुराल पत्नी को लेने जा रहा था। रास्ते में गंज थाना क्षेत्र में स्वार रोड पर डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार सुनील सड़क पर ही गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस के साथ परिजन भी पहुंच गए। थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि हादसे में सुनील की मौत हुई है। डंपर को कब्जे में ले लिया है। तहरीर मिली है। डंपर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed