फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Bike riding father and son die in road accident

Rampur News: सड़क हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 05:33 AM IST
विज्ञापन
Bike riding father and son die in road accident
रामपुर। रामपुर-बरेली हाईवे पर मोगा ढाबे के पास मंगलवार रात एक कार चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मुरादाबाद निवासी गुलाम फरीद (40) व उनके पुत्र दानिश (14) की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक कार छोड़कर भाग गया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया।मुरादाबाद के थाना मझोला स्थित करूला पीर का बाजार निवासी मोहम्मद फराज ने पुलिस को बताया कि गुलाम फरीद उसका भाई है, जबकि दानिश उसका भतीजा है। गुलाम फरीद पेशे से कव्वाल थे और दानिश नौवीं कक्षा का छात्र था। फराज के मुताबिक मंगलवार को दिन में दोनों पिता-पुत्र एक आवश्यक कार्य से जिला बरेली स्थित कस्बा शेरगढ़ गए थे। दोनों वहां से बुलेट बाइक से घर लौट रहे थे। हाईवे पर मोगा ढाबा के सामने अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद चालक कार को छोड़कर फरार हो गया। घायलों की चीख पुकार सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से दोनों बाइक सवारों को नगर के सरकारी अस्पताल लाया गया। वहां डाक्टरों ने पुत्र को देखते ही मृत घोषित कर दिया। जबकि पिता को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में पिता की भी मौत हो गई। मृतक की जेब से मिले मोबाइल नंबर पर पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया। सूचना मिलने के बाद परिजन नगर के सरकारी अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन

कोतवाल धनंजय सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने मामले में कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed