फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Bike rider killed, companion injured in road accident

Rampur News: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, साथी घायल

Fri, 03 Oct 2025 12:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Fri, 03 Oct 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Bike rider killed, companion injured in road accident
पटवाई क्षेत्र के रहेटगंज गांव पर हादसे के बाद घायलों को एंबुलेंस में रखती पटवाई पुलिस। संवाद
पटवाई (रामपुर)। रामपुर-शाहबाद मार्ग पर बृहस्पतिवार को अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में टांडा के सोनकपुर गांव निवासी सुरेंद्र (35) की मौत हो गई, जबकि अजीमनगर निवासी उनका साथी अरविंद्र घायल हो गए। उन्हें उपचर के लिए भर्ती कराया है।
विज्ञापन

टांडा थाना क्षेत्र के गांव सोनकपुर निवासी सुरेंद्र बृहस्पतिवार को अजीमनगर निवासी अरविंद के साथ बाइक से कहीं जा रहे थे। पटवाई क्षेत्र के रहटगंज गांव के पास रामपुर-शाहबाद रोड पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भयानक था कि हेलमेट के दो टुकड़े हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भेज दिया, जहां चिकित्सकों ने सुरेंद्र को मृत घोषित कर दिया। अरविंद का इलाज किया जा रहा है। अस्पताल पहुंचे परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था। थाना प्रभारी संदीप मिश्रा ने बताया कि दो लोग घायल हुए थे। एक की मौत हो गई है, जिसका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन



चौड़ीकरण कार्य से हादसों का खतरा बढ़ा
रामपुर-शाहबाद मार्ग पर चल रहे सड़क चौड़ीकरण कार्य से हादसों का खतरा बढ़ गया है। रामपुर से पटवाई तक सड़क पर बजरी, धूल और गड्ढे बने हुए है। बड़े वाहन से उड़ती धूल से बाइक सवारों को परेशानी होती है। लोगों का कहना है कि चालक तेज गति से डंपर चलाते हैं। बाइक सवारों को साइड नहीं देते, जिस कारण हादसे हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed