{"_id":"61ad0055a56f7f5e68628152","slug":"bike-rider-injured-bygun-shot-rampur-news-mbd4116860115","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार को घेरकर मारी गोली, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार को घेरकर मारी गोली, घायल
विज्ञापन
रामपुर। गंज कोतवाली क्षेत्र में बाइक सवार युवक को घेरकर कुछ युवकों ने रंजिशन गोली मार दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई, जहां से पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। फिलहाल, युवक की हालत स्थित बताई जा रही है।
केमरी थानाक्षेत्र के ग्राम खेमपुर निवासी प्रदीप कुमार की गांव के ही कुछ लोगों से रंजिश चल रही है। वह रविवार को रामपुर के बेनजीर गांव में अपने जीजा के घर आया था। बताया जाता है कि रात को प्रदीप कुमार केमरी वापस लौट रहा था। इस बीच रात करीब नौ बजे ग्राम सैंजनी नानकार के पास स्थित एक बैंक्वेट हॉल के पास उसे कुछ बाइक सवार लोगों ने रोक लिया।
आरोप है कि उन लोगों ने प्रदीप कुमार ऊपर फायरिंग कर दी, जिससे गोली के कुछ छर्रे प्रदीप के पैर में लग गए। इससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। वहीं, घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस बीच किसी ने गंज पुलिस को सूचना दे दी।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस तुरंक मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल युवक को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। गंज इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि गोली लगने की सूचना मिली थी। जिसके बाद घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।