फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Bike rider crushed by unknown vehicle in fog, dies

Rampur News: कोहरे में बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jan 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
Bike rider crushed by unknown vehicle in fog, dies
रामपुर। मुरादाबाद जिले के थाना बिलारी क्षेत्र के अलाहदपुर गांव निवासी टीकम सिंह (30) पुत्र ऊदल सिंह किसी निजी काम से खरसोल आए थे। खरसोल गांव से काम निपटाने के बाद बुधवार देर रात करीब सवा नौ बजे अपने गांव लौट रहे थे। लौटते समय कोहरे के बीच बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। जिसकी सूचना सैफनी थाना प्रभारी हरिओम सिंह को दी गई। घटना की सूचना पाकर थाना पर प्रभारी मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई है। घटना की सूचना परिजनों को दी गई। देर रात में ही पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया था। थाना प्रभारी ने बताया कि कोहरे में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंद दिया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed