{"_id":"69139f53ef0fdeb15f012a3f","slug":"bike-rider-collides-with-a-parked-straw-trolley-on-the-highway-dies-rampur-news-c-282-1-smbd1025-157686-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: हाईवे पर बाइक सवार खड़ी भूसे ट्राली से टकराया, गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: हाईवे पर बाइक सवार खड़ी भूसे ट्राली से टकराया, गई जान
Wed, 12 Nov 2025 02:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Wed, 12 Nov 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
बिलासपुर। कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार की रात नैनीताल हाईवे स्थित नवीन मंडी के पास बाइक सवार गुरप्रीत सिंह 23 हाईवे किनारे खड़ी भूसा भारी ट्राली से टकरा गया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। परिजन युवक के शव को किसी अन्य अस्पताल ले गए हैं।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मुल्लाखेड़ा निवासी गुरप्रीत सिंह 23 मंगलवार की रात करीब आठ बजे बाइक से अपने गांव से नगर को आ रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नैनीताल हाईवे स्थित नवीन मंडी के पास अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खड़ी भूसा भरी ट्राली में घुस गई। जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने 108 एंबुलेंस के जरिए उसे तुरंत ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।चिकित्सकों ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को भी दी। इस बीच सूचना पाकर परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। चिकित्सकों का कहना है कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिवार के लोग युवक के शव को यह कहते हुए सीएचसी से रुद्रपुर ले गए कि वह अभी अन्य अस्पताल में उसे दिखाएंगे। कोतवाली प्रभारी बलवान सिंह ने बताया कि युवक के परिजन उसे मृत हालत में रुद्रपुर के किसी अस्पताल ले गए हैं।