{"_id":"69d3fcebe9b1e74df70d27a3","slug":"bike-collides-with-tractor-trolley-four-injured-rampur-news-c-282-1-smbd1027-168062-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, चार घायल
Tue, 07 Apr 2026 12:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Tue, 07 Apr 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
मिलक। मिलक-बिलासपुर रोड पर रविवार रात खमरिया गांव के पास बाइक के ट्रैक्टर-ट्रॉली से पीछे से टकराने से बाइक सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में दो महिलाएं भी शामिल हैं।
ग्राम ज्योहरा के मझरा काशीपुरा निवासी सुमित अपनी पत्नी संतोष, भाई रवि और साली मोनी के साथ शादी की तैयारी के लिए बिलासपुर खरीदारी कर लौट रहे थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चारों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। राहगीरों ने एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सुमित, संतोष और रवि को हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि मोनी का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया है। कोतवाल पुष्कर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद