फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Bijnor inspector summoned again in Dungarpur case

Rampur News: डूंगरपुर मामले में बिजनौर के इंस्पेक्टर को फिर किया तलब

Wed, 29 Oct 2025 01:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 29 Oct 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Bijnor inspector summoned again in Dungarpur case
रामपुर। सपा नेता आजम खां के खिलाफ दर्ज डूंगरपुर बस्ती मामले में बिजनौर में तैनात इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सोलंकी कोर्ट में फिर गवाही होगी। इस मामले की सुनवाई 31 अक्तूबर को होगी। वहीं दूसरी ओर अधिवक्ता के निधन की वजह से आजम व अब्दुल्ला से जुड़े मामलों में सुनवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन

गंज थाने में वर्ष 2019 में दर्ज डूंगरपुर बस्ती को खाली कराने के नाम पर लूटपाट, मारपीट व चोरी के आरोप लग थे। इस मामले में सपा नेता आजम खां समेत कई लोगों को नामजद किया गया था। सुनवाई कोर्ट में चल रही है।
विज्ञापन

कोर्ट में मंगलवार को इस मामले की सुनवाई हुई। इस मामले की विवेचना करने वाले तत्कालीन गंज थाने के इंस्पेक्टर की गवाही कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया,जिस पर ने उनको दुबारा बुला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी गवाही पहले ही हो चुकी है। अब इस मामले की सुनवाई 31 अक्तूबर को होगी। वहीं दूसरी ओर सपा नेता आजम खां के दो पैन कार्ड मामले में कोर्ट में सुनवाई नहीं हो सकी। इस मामले में बुधवार को सुनवाई होगी। इस मामले में अधिवक्ताओं के न्यायिक कार्य से विरत रहने की वजह से सुनवाई नहीं हो सकी। इसी तरह पालिका की सफाई मशीन मिलने के मामले में भी सु नवाई नहीं हो सकी। इस मामले की सुनवाई दस नवंबर को होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed