फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   bhuwan ap

अब मनरेगा पर नजर रखेगा भुवन एप 

Sun, 19 Mar 2017 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो / शाहबाद रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो / शाहबाद रामपुर Updated Sun, 19 Mar 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
। मनरेगा कार्यों पर अब भुवन एप निगरानी करेगा। इस एप को इसरो ने तैयार किया है। शासन ने निर्देशित किया है कि जो कार्य पूर्ण हो चुके है। उन्हें इस एप के माध्यम से 31 मार्च तक अपलोड कर दिया जाए जिससे केंद्रीय टीम इसकी निगरानी कर सके। इस पर अक्षांश और देशांतर के आधार पर फोटो अपलोड किए जाएंगे।  
 
मनरेगा सेल शाहबाद के अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी पुनीत शर्मा ने बताया कि यह व्यवस्था केंद्र सरकार ने इसलिए की है कि देहात क्षेत्र में विकास कार्यों को बल मिल सके। अभी तक मनरेगा की ओर से किए जाने वाले विकास कार्यों के फोटो फाइलों में लगाकर भेजे जाते थे। इसके बाद इन्हें बेवसाइट पर अपलोड किया जाता था। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा इसरो ने इसके लिए भुवन एप तैयार किया है।
विज्ञापन


इस एप पर विकास कार्यों के फोटो  अक्षांश व देशांतर के आधार पर अपलोड की जाएंगी। इस एप के संबंध में अधिकारियों को प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। फोटो के माध्यम से केंद्रीय टीम के अधिकारी विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण गूगल मैप पर कहीं से भी देख व कर सकेंगे। कार्यों की गुणवत्ता परखने के लिए फोटो अपलोड होने के बाद केंद्रीय टीम केअधिकारी मौके पर पहुंचकर सत्यापन करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed