{"_id":"6a86096d94e410afb20403d0","slug":"bhim-army-activists-face-charges-of-vandalism-and-assault-at-school-rampur-news-c-282-1-rmp1016-178249-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: विद्यालय में तोड़फोड़ और मारपीट के आरोप में भीम आर्मी कार्यकर्ताओं पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: विद्यालय में तोड़फोड़ और मारपीट के आरोप में भीम आर्मी कार्यकर्ताओं पर रिपोर्ट
Thu, 20 Aug 2026 01:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Thu, 20 Aug 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
शाहबाद। करैथी गांव स्थित बादशाह सिंह इंटर कॉलेज में तोड़फोड़ और शिक्षकों-विद्यार्थियों से मारपीट के आरोप में भीम आर्मी के 11 नामजद कार्यकर्ताओं पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। यह घटना स्वतंत्रता दिवस पर नारेबाजी को लेकर हुए विवाद के बाद हुई। पुलिस ने कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की है।
कॉलेज के प्रधानाचार्य रामफूल ने पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने विद्यालय में घुसकर तोड़फोड़ की। शिक्षकों और विद्यार्थियों के साथ गाली-गलौज व मारपीट भी की गई। रिपोर्ट में भीम आर्मी जिलाध्यक्ष सुनील और छात्रसंघ अध्यक्ष मनवीर समेत 11 लोगों को नामजद किया गया है। सीओ देवकीनंदन ने जानकारी दी कि प्रधानाचार्य की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की गई है। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
15 अगस्त को विद्यालय की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली जा रही थी। आरोप है कि इसी दौरान कुछ बच्चों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर के जयकारे और जातिसूचक नारे लगाए। शिक्षक राजवीर सिंह ने उन्हें स्वतंत्रता दिवस पर वीर सपूतों के नारे लगाने को कहा। इसके बाद करैथी निवासी अमित ने कुछ बच्चों से मारपीट की थी। बाद में अमित का भाई अनेक सिंह समेत कई लोग विद्यालय परिसर में पहुंच गए थे और गाली-गलौज और हंगामा किया था।