फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Bharat bandh today, farmers put under house arrest

Rampur News: भारत बंद आज, किसानों को किया नजरबंद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 16 Feb 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
Bharat bandh today, farmers put under house arrest
रामपुर/स्वार/शाहबाद। किसानों ने दिल्ली में आंदोलन के साथ 16 फरवरी को भारत बंद का एलान किया है। पंजाब और हरियाणा के किसान जहां दिल्ली की सीमा पर डटे हैं, वहीं यूपी में भारत बंद के आह्वान को लेकर भाकियू टिकैत गुट के साथ विभिन्न संगठनों पर पुलिस की नजर है। रामपुर में भाकियू टिकैत और तराई किसान संगठन संयुक्त किसान मोर्चा में शामिल है। ऐसे में भारत बंद को लेकर पुलिस व जिला प्रशासन अलर्ट है। ड्रोन से निगरानी की जाएगी। जिले में कई स्थानों पर पुलिस ने किसानों को नजरबंद भी किया। भारत बंद को सफल बनाने को लेकर किसानों की पूरी तैयारी है। ऐसे में किसान दिल्ली कूच न करें, इसके लिए पुलिस व जिला प्रशासन की नजरें किसान नेताओं पर हैं। स्वार में भाकियू तोमर के पदाधिकारियों को दिल्ली जाने से रोका गया। जिसके बाद बुधवार की देर रात कोतवाली पुलिस ने गूलड़ पीपलसाना गांव स्थित भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यालय पर डेरा डाल दिया और किसान नेताओं को नजरबंद कर लिया।
विज्ञापन

कोतवाल संदीप त्यागी पुलिस बल के साथ गूलड़ पीपलसाना में मौजूद रहे। यहां भाकियू कार्यालय पर पदाधिकारी मौजूद थे, जो दिल्ली कूच और 16 फरवरी को भारत बंद को लेकर चर्चा कर रहे थे। कोतवाल संदीप त्यागी ने भाकियू के जिला सलाहकार सलामत जान से दिल्ली कूच के बारे में जानकारी ली। पुलिस ने यहां बैठे किसान नेताओं और किसानों की देर रात तक निगरानी की उसके बाद पुलिस चली गई।
विज्ञापन

भाकियू नेता सलामत जान ने बताया कि 16 फरवरी को भारत बंद कार्यक्रम को सफल बनाना है। किसान खेतों पर काम नहीं करेंगे और नगर और ग्रामीण क्षेत्र में व्यापारियों से भी बाजार बंद की भी अपील की। उसके बाद दिल्ली जाने की रणनीति बनाई जाएगी। नजरबंद के दौरान किसान नेता शकील अहमद, अहमद नबी अफसर अली लईक हाफिज, रफत अली और सुंदर सिंह आदि किसान मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बंद को सफल बनाने का आह्वान किया
रामपुर में भाकियू टिकैत के प्रदेश कैंप कार्यालय पर प्रदेश महासचिव हसीब अहमद के नेतृत्व में भारत बंद को लेकर किसानों ने बैठक की। शहर में तहसील कार्यालय पर बृहस्पतिवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट ने मासिक पंचायत की। जिसमें अध्यक्ष नईम प्रधान के नेतृत्व में पदाधिकारी व अन्य किसान नेता मौजूद रहे। पंचायत में विभिन्न समस्याओं पर वार्ता हुई और 16 फरवरी को भारत बंद को सफल बनाने का आह्वान किया गया। भारत बंद के लिए सभी ने समर्थन किया। नगर अध्यक्ष मुराद अली खान, ग्राम अध्यक्ष अफरोज अली, आरिफ, कामिल, अब्दुल अजीज, मकसूद अली आदि किसान मौजूद रहे।







शाहबाद में पुलिस ने किसानों को रोका, लाउडस्पीकर बंद कराया
शाहबाद। दिल्ली में किसानों के प्रदर्शन और 16 फरवरी को भारत बंद के एलान के बाद शाहबाद में किसानों ने चौराहे पर एकत्रित होना शुरू किया। किसानों को एकत्रित होते देख पुलिस अलर्ट हो गई और मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद किसानों के लाउडस्पीकर को बंद कराकर उन्हें वापस लौटाया।



भाकियू टिकैत के प्रदेश सचिव दरियाव सिंह के नेतृत्व में किसानों ने भारत बंद को लेकर कार पर लाउडस्पीकर के माध्यम से शाहबाद के रामपुर चौराहे पर भारत बंद में व्यापारियों से समर्थन की अपील की। इसी दौरान रामपुर चौराहे पर प्रदेश सचिव दरियाव सिंह ने संबोधित किया। सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने किसानों को वापस लौटा दिया। इस दौरान प्रमोद यादव, सतेंद्र कुमार यादव, सरफराज हुसैन समेत कई किसान मौजूद रहे।


भारत बंद को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि किसानों के भारत बंद के एलान को लेकर जिला पुलिस सतर्क है। सभी थानाध्यक्षों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। किसानों के आंदोलन पर पूरी निगाह रखी जाएगी। माहौल बिगाड़ने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती रहेगी। ड्रोन से भी किसान आंदोलन पर निगाह रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed