फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Bhakiyu will burn effigies of the central government in protest against agricultural laws

कृषि कानूनों के विरोध में भकियू फूंकेगी केंद्र सरकार के पुतले

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Bhakiyu will burn effigies of the central government in protest against agricultural laws
रामपुर। भारतीय किसान यूनियन कृषि कानूनों के विरोध में शनिवार को केंद्र सरकार के पुतले फूंकेगा। कार्यकर्ताओं ने जिलेभर में जनसंपर्क कर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

करीब 11 माह से किसान तीन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं। लेकिन केंद्र सरकार अभी तक किसानों की बात मानने को तैयार नहीं है। भारतीय किसान यूनियन स्थानीय स्तर पर बिलासपुर मार्ग स्थित टोल प्लाजा पर आंदोलन कर रहा है। 16 अक्तूबर को भारतीय किसान यूनियन ने देशभर में केंद्र सरकार के पुतले फूंकने का निर्णय लिया है। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष हसीब अहमद ने बताया कि शनिवार को सुबह 11 बजे किसान कोयला टोल प्लाजा पर किसान केंद्र सरकार का पुतला फूंकेंगे। इसके बाद पूरे जिले में प्रत्येक शहर कसबे और गांव में किसान केंद्र सरकार के पुतले फूंकेगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed