फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Bhakiyu staged a sit-in protest against irregularities in paddy procurement

Rampur News: धान खरीद में गड़बड़ी के विरोध में भाकियू का धरना

Wed, 26 Nov 2025 01:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 26 Nov 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu staged a sit-in protest against irregularities in paddy procurement
रामपुर। भाकियू के कार्यकर्ताओं ने धान खरीद में गड़बड़ी के विरोध में धरना दिया और कलक्ट्रेट पहुंचकर नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा है। कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

भाकियू कार्यकर्ता पहले कैंप कार्यालय पर एकत्र हुए और फिर पार्क में ही धरने पर बैठ गए। प्रदेश महासचिव हसीब अहमद ने कहा कि जिले के किसानों को एमएसपी का लाभ नहीं मिल रहा है । किसान अपना सारा धान पहले ही मंडियों और व्यापारियों को बेच चुके हैं। सभी केंद्रों पर फर्जीवाड़ा कर राइस मिलर्स और बिचौलियों का धान खरीदा जा रहा है। कहा शाहबाद के सोहना के एक व्यक्ति ने जाहिदपुर के किसानों की जमीन दर्शाकर 21 नवंबर को पीसीएफ के भोट मोहनपुर गोदाम केंद्र पर 125.2 कुंतल धान बेचा है।
विज्ञापन

स्वार के लखीमपुर और दोकपुरी टांडा के एक व्यक्ति ने अपने गांव के किसानों की जमीन दर्शाकर यूपीसीयू के समोदिया बी पैक्स समिति केंद्र पर राइस मिलर्स का धान बेचा है। ज्ञापन में हसनपुर गोहरा में छुट्टा पशु पकड़वाने की मांग की गई है। इस मौके पर राहत खां, मुहम्मद मुस्तकीम, दरवारी लाल शर्मा, जेपी सागर, डीपी सिंह, खूब सिंह चौहान, दरयाब सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed