{"_id":"570e92ea4f1c1bea5f4a6c31","slug":"being-united-and-educated-to-full-of-dream-of-baba-saheb","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षित और संगठित बनकर बाबा साहेब के सपने को साकार करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षित और संगठित बनकर बाबा साहेब के सपने को साकार करें
ब्यूराे/अमर उजाला, रामपुर
Updated Thu, 14 Apr 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महर्षि वाल्मीकि सेंट्रल कमेटी की विचार गोष्ठी में बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला गया। अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर राधा रोड पर हुई विचार गोष्ठी में सभासद हरिबाबू राज ने कहा कि बाबा साहेब ने दलित, पिछड़ों और कमजोर वर्ग को उनका हक दिलाया। परिसंघ के संरक्षक संजय समर्पित, श्यामबाबू वाल्मीकि, प्रमोद राज, अशोक काका, मोहन दानव, विनोद दिलावर, सुरेश वाल्मीकि, जगमोहन कटारिया रहे।
डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर वाल्मीकि शक्ति दल की ओर से गोष्ठी का आयोजन किया गया। चादरवाला बाग में प्रदेशाध्यक्ष प्रेम प्रकाश ने कहा कि डा. बीआर अंबेडकर ने दलित समाज ही नहीं, बल्कि सर्वसमाज को संविधान के जरिए सम्मानजनक जीवन जीने का आधार दिया। इस दौरान संजूप्रकाश, अनिल राज, सुमन, विनोद कुमार, सीमा, राम सिंह, आकाश, प्रमोद कुमार वाल्मीकि रहे।
उधर, अखिल भारतीय वाल्मीकि महामंच ने शहर में अंबेडकर चेतना यात्रा निकाली। बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। प्रदेशाध्यक्ष विक्की राज के नेतृत्व में कार्यकर्ता कार्यालय पर एकत्र हुए। यात्रा में जिलाध्यक्ष शिवा गौैतम, नवीन राही, राजेश रत्न, देवेंद्र रहे। स्वार में बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर की 125वीं जयंती की पूर्व संध्या पर बुधवार को भावाधस कार्यकर्ताओं की ओर से दलित विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
इस दौरान बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। नगर पालिका परिसर में आयोजित गोष्ठी में प्रदेश महामंत्री दीप सिंह राही ने कहा कि बाबा साहेब ने आजीवन दलितों, पिछड़ों, दबे कुचले वर्गों के लिये संघर्ष कर उनके अधिकार दिलाकर उनको जीने की राह दिखाई। देश के संविधान में आरक्षण की व्यवस्था कराकर महिलाओं को सम्मान दिलाया। दलित समाज बाबा साहेब का हमेशा ऋणी रहेगा।
इस मौके पर भावाधस के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य कैलाश एकलव्य ने कहा कि बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब हम उनके बताए मूलमंत्र शिक्षित बने, संगठित हो, संघर्ष करें को अपने जीवन मेें उतारे। विचार गोष्ठी में सुनील, फिरोज भारती, आनंद भारती, राजेश लच्छीवाला, प्रेम सढाना, संजय राज, मोहन तनेजा, परवेश वाल्मीकि, महेंद्र, राजकिशोर, दिनेश, ममता, राजो, शकुंतला, आशा, वीरो, सरीन आदि मौजूद रहे।