फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Being Aryan muslim young man trapped girl was sent to jail in Rampur

सुपायुनुल ने आर्यन बन छला: FB पर दोस्ती-प्यार फिर मिलने का बनाया दबाव, न में जवाब मिला तो दिखाया अपना असली रूप

Thu, 08 Jun 2023 01:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मिलक (रामपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, मिलक (रामपुर) Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Thu, 08 Jun 2023 01:47 AM IST
सार

आरोप है कि युवक ने उसे रोककर उसके साथ छेड़खानी की, इतना ही नहीं आरोपी ने किशोरी पर धर्म परिवर्तन करने का भी दबाव बनाया। शोर-शराबा होने पर लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया।

विज्ञापन
Being Aryan muslim young man trapped girl was sent to jail in Rampur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामपुर के मिलक में एक किशोरी को आर्यन बनकर प्रेमजाल में फंसाने वाले पश्चिम बंगाल के मुस्लिम युवक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। डेढ़ साल पूर्व पश्चिम बंगाल के रहने वाले एक मुस्लिम युवक ने अपना नाम आर्यन बताते हुए कस्बा निवासी एक किशोरी को फेसबुक के जरिये प्रेमजाल में फंसा लिया। किशोरी उसे हिंदू समझते हुए उसके झांसे में आ गई। मंगलवार को वह युवक मिलक पहुंच गया था। उसने किशोरी पर मिलने के लिए दबाव बनाया था, लेकिन किशोरी ने इन्कार कर दिया था। इन्कार करने पर आरोपी ने किशोरी से गाली-गलौज करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन

इसके बाद किशोरी कोचिंग जा रही थी। आरोप है कि युवक ने उसे रोककर उसके साथ छेड़खानी की, इतना ही नहीं आरोपी ने किशोरी पर धर्म परिवर्तन करने का भी दबाव बनाया। शोर-शराबा होने पर लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। युवक की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त मोहम्मद सुपायुनुल हक निवासी काबी परिजात पथ, लिंबू बस्ती शालूगरा वार्ड नंबर 42 सिलीगुड़ी जलपाईगुड़ी पश्चिम बंगाल के रूप में हुई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, धर्म परिवर्तन, जान से मारने की धमकी और गाली-गलौज सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया। कोतवाल राजेश बैंसला ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरी ने कर दिया था नंबर ब्लॉक
किशोरी के परिजनों ने बताया कि आरोपी की फेसबुक फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। रिक्वेस्ट एक्सेप्ट करते ही मैसेज आना शुरू हो गए। बातचीत होते-होते दोनों में मोबाइल नंबर का आदान-प्रदान हो गया। दूसरी ओर से फोन आना शुरू हो गए। किशोरी को पता चला कि युवक मुस्लिम है तो उसने युवक से बात करने से इन्कार कर दिया और उसका नंबर ब्लाक कर दिया। इसके साथ ही नाबालिग ने अपनी फेसबुक आईडी अकाउंट भी डिलीट कर दिया। लेकिन उस लड़के के पास मोबाइल नंबर था। जिससे वह नंबर बदल बदल कर लगातार काल और मैसेज भेज कर नाबालिग को परेशान करता रहा। फोन करके धमकियां दे रहा था। काफी मना करने और समझाने के बाद भी मुस्लिम युवक नहीं माना। फेसबुक अकाउंट से एड्रेस लेकर वह मिलक आ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed