{"_id":"6815206f7b56909e140a7183","slug":"beating-and-firing-on-a-widow-eight-people-including-pradhan-named-rampur-news-c-282-1-smbd1029-144761-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: विधवा से मारपीट और फायरिंग, प्रधान समेत आठ नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: विधवा से मारपीट और फायरिंग, प्रधान समेत आठ नामजद
Sat, 03 May 2025 01:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sat, 03 May 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
स्वार। मेड़ विवाद को लेकर गांव में एक विधवा के घर हमला कर दिया गया। धारदार हथियारों और लाठी-डंडों से विधवा और उसके बच्चों को पीटा गया। आरोपी डॉ. शराफत अली ने घर में घुसकर महिला के साथ अश्लील हरकतें कीं और उसके कपड़े फाड़ दिए। इस दौरान फायरिंग भी हुई, जिसमें महिला का बेटा बाल-बाल बच गया।
पीड़िता के मुताबिक, 25 मार्च को पैमाइश के बाद कब्जा मुक्त भूमि पर वह बुनियाद डलवा रही थी, तभी प्रधान और उसके भाई की शह पर डॉ. शराफत अली, उसकी पत्नी शहाना व उमरा, मोहम्मद शफी, अफसर अली, उमर अली, करामत अली, वफात अली और इनकी पत्नियां गाली-गलौज और असलहे लेकर पहुंचे।
हमले के दौरान चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण पहुंचे तो आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने सभी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। संवाद