{"_id":"6674cfd25b0c1c1a4b0d3b34","slug":"beaten-wife-on-the-road-broke-her-head-rampur-news-c-282-1-rmp1004-124143-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: सड़क पर पत्नी को पीटा, सिर फोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: सड़क पर पत्नी को पीटा, सिर फोड़ा
विज्ञापन
रामपुर। पत्नी व बच्चों के साथ रेलवे स्टेशन जा रहे दंपती के बीच सड़क पर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि युवक ने पत्नी पर ईंट से हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गई। बेटे ने मां को बचाने की गुहार लगाई तो लोगों ने किसी तरह बीच बचाव कराया। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मारपीट का यह मामला विकास भवन के गेट के पास का है। गंज थाना क्षेत्र के काशीपुर गांव निवासी एक ग्रामीण अपनी पत्नी और बेटे के साथ बृहस्पतिवार शाम रेलवे स्टेशन की ओर जा रहे थे। रास्ते में विकास भवन के गेट के सामने दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान युवक ने पत्नी की पिटाई शुरू कर दी ओर ईंट से हमला कर दिया।
साथ में मौजूद बेटा मां को बचाने की गुहार लगाने लगा। इस बीच बाइक से जा रहे युवक नदीम ने महिला को बचाया और सूचना पुलिस को दी। पुलिस को आता देख आरोपी मौके से भाग गया। पुलिस ने महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सिविल लाइंस थाना प्रभारी अजय मिश्रा ने बताया कि महिला के मुंह और हाथ पर ईंट से हमला किया था। उसका मेडिकल कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।